फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूटी पर जा रहा था डॉक्टर सामने से आई बाइक, गोलियों से कर दिया लहूलुहान

Sun, 12 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
gurugram doctor shot in the day light condition serious
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-9 राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज के पास से स्कूटी पर जा रहे एक डॉक्टर को शनिवार सुबह बदमाशों ने गोली मार दी।

gurugram doctor shot in the day light condition serious
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

घायल को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

gurugram doctor shot in the day light condition serious
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, भवानी एंक्लेव निवासी त्रिलोक चंद डॉक्टर हैं और घर पर ही क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-9 की तरफ जा रहे थे। जब वह सेक्टर-9 राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी कमर पर लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram doctor shot in the day light condition serious
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को सेक्टर- 10 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
gurugram doctor shot in the day light condition serious
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर ही हथियार फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed