फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, वारदात के बाद इन घरों में लेता था शरण

Wed, 04 Oct 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 04 Oct 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
fifty thousand rewardee wanted died in police encounter in greater noida, know all about it
encounter in greater noida - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

20 सितंबर की रात पोंटी चड्डा की शराब कंपनी के दो कर्मियों की हत्या कर कैश लूटने वाले गिरोह का बदमाश सुमित गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात मारा गया। 50 हजार का इनामी सुमित गुर्जर सोमवार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने सुमित गुर्जर व अन्य बदमाशों के क्षेत्र में बड़ी वारदात के इरादे से घूमने की सूचना पर जाल बिछाया था।

fifty thousand rewardee wanted died in police encounter in greater noida, know all about it
encounter in greater noida - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

बदमाशों को चाई-3 सेक्टर के गेट पर घेर लिया गया। पुलिस ने खेड़ा चौगानपुर कांड में लूटी गई शराब कंपनी के गार्ड की राइफल भी बरामद की है। सुमित के तीन साथी बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा चौगानपुर कांड के फरार आरोपी क्षेत्र में बड़ी वारदात करने वाले हैं।

fifty thousand rewardee wanted died in police encounter in greater noida, know all about it
encounter in greater noida - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

बदमाशों के कार में घूमने की सूचना पर सीओ अनित कुमार, सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा और सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप की टीम उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने एटीएस गोल चक्कर के पास से बदमाशों की सफेद स्विफ्ट कार का पीछा किया। हड़बड़ी में बदमाशों की कार चाई-3 सेक्टर के गेट से टकराकर रुक गई। कार में सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
fifty thousand rewardee wanted died in police encounter in greater noida, know all about it
encounter in greater noida - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

इसमें एक बदमाश पुलिस की गोलियां लगने से घायल हो गया और तीन फायरिंग करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान परी चौक चौकी प्रभारी सतीश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश की पहचान सुमित गुर्जर निवासी चिरचिटा, थाना बालैनी (बागपत) के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के संबंध में अंदेशा जताया जा रहा है कि वह खेड़ा चौगानपुर कांड के ही आरोपी अनिल राणा, सोनू पंडित और विकास निवासी बागपत हैं।

विज्ञापन
fifty thousand rewardee wanted died in police encounter in greater noida, know all about it
encounter in greater noida - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

राइफल के नंबर से हुई पहचान पुलिस ने मौके से राइफल व पिस्टल बरामद कर पड़ताल की। राइफल के नंबर से पता चला कि यह वही राइफल थी, जो गिरोह ने खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर के पास दोहरे हत्याकांड व शराब कंपनी के कैश के साथ लूटी थी। वहीं, मौके से बरामद कार के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है। मुठभेड़ के बाद कार का अगला गेट खुला था और उसके अंदर स्क्रीन पर एलबम के गाने चल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed