फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंधों का वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर रही थी शादीशुदा प्रेमिका, इसलिए कर दी हत्या

Thu, 12 May 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Business to get rid of the murder, had illegal relationships with video blackmail
कार में लेकर घुमता रहा शव - फोटो : अमर उजाला

मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क के पास ईको स्पोर्ट्स कार में 40 साल की अंजली की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कार में महिला के साथ मौजूद कारोबारी नवीन उप्पल (28) ने ही उससे परेशान होकर अंजली को गोली मारी थी। दरअसल, पिछले सात सालों से अंजली व नवीन के बीच संबंध थे। 24 अप्रैल को परिवार की मर्जी से हुई नवीन की शादी की बात अंजली को हजम नहीं हो रही थी। वह अपने मोबाइल फोन में मौजूद वीडियो क्लिप व ऑडियो उसकी पत्नी को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से परेशान होकर नवीन ने अंजली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक अंजली परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजली का बड़ा बेटा 17 साल का है, जबकि 16 माह की बच्ची है।

Business to get rid of the murder, had illegal relationships with video blackmail
कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
वहीं नवीन उप्पल की जूते बनाने की फैक्टरी है। 2009 में अंजली से मिलने के बाद दोनों की दोस्ती हुई। बाद में दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इनके रिश्तों की जानकारी उनके परिवारों को भी थी। कुछ माह पूर्व अंजली व नवीन के परिवार की मीटिंग के बाद रिश्ता खत्म करने की बात हुई थी, लेकिन अंजली ने उससे मिलना जुलना नहीं छोड़ा। इस बीच परिवार ने नवीन की शादी तय कर दी। अंजली ने इसका विरोध कर उससे शादी न करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर अंजली उसे मोबाइल में मौजूद वीडियो क्लिप उसकी होने वाली पत्नी को दिखाने की धमकी देने लगी। लेकिन 24 अप्रैल को नवीन ने शादी कर ली। रोज-रोज की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नवीन ने अंजली की हत्या की योजना बना ली। मंगलवार को उसने अंजली को घर से बुलाकर कार में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी
Business to get rid of the murder, had illegal relationships with video blackmail
आत्महत्या बनाने के लिए की पूरी कोशिश - फोटो : अमर उजाला
नवीन ने अंजली को मौत के घाट उतारने के बाद हत्या को आत्महत्या बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह पुलिस की पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल में फंस गया। अंजली की हत्या करने के बाद वह उसका शव लेकर घूमता रहा। उसने अपने अंकल को इसके बारे में बताया तो उन्होंने उसे पुलिस के पास जाने को भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में अंकल ने ही पुलिस को कॉल कर दी। इधर, नवीन ने अंजली की बहन को कॉल कर उसकी आत्महत्या करने की जानकारी दी। नवीन ने उसे बताया कि वह भी आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Business to get rid of the murder, had illegal relationships with video blackmail
मार्च में ही बना ली थी हत्या की योजना - फोटो : अमर उजाला
अंजली से परेशान होकर नवीन ने मार्च में ही उसकी हत्या की योजना बना ली थी। अपनी फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी की मदद से नवीन ने 30 हजार रुपये में पिस्टल मंगा ली। इधर अंजली शादी की तारीख नजदीक आने पर नवीन को ज्यादा परेशान करने लगी। नवीन अंजली से अपनी वीडियो क्लिप व अन्य सबूत हासिल करना चाहता था। शादी करने के बाद उसने अंजली से कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन उसे अंजली का मोबाइल व बाकी सबूत चाहिए। मंगलवार को घर से बुलाते समय नवीन ने अंजली से उसका मोबाइल लेकर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Business to get rid of the murder, had illegal relationships with video blackmail
साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम - फोटो : अमर उजाला
जरूरी बात करने के लिए नवीन ने मंगलवार शाम को अंजली को डीयू मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। लेकिन अंजली शायद नवीन के इरादों को समझ गई और आते समय अपने मोबाइल से सिम निकालकर बेटे को मोबाइल दे आई थी। शाम 4.00 बजे नवीन ने डीयू मेट्रो स्टेशन से अंजली को कार में बिठाया। दोनो बातचीत करते हुए दिल्ली की सड़कों पर घूमते रहे। इस बीच शाम करीब 7.30 बजे नवीन ने बोंटा पार्क के गेट नंबर-5 के पास कार लगा ली। वहां उसने दायीं कनपटी पर गोली चलाकर अंजली की हत्या कर दी। पुलिस ने रात करीब 8.30 बजे नवीन को हिन्दू कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed