फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP पुलिस के एनकाउंटर का इतना खौफ कि बीजेपी नेता के हत्यारोपी ने किया सरेंडर, वीडियो वायरल

Thu, 29 Mar 2018 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 29 Mar 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
bjp leader shiv kumar murder accused and big criminal surrenders in fear of encounter
शेरू भाटी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटरों का अपराधियों में कितना खौफ है इसका पता एक बड़े अपराधी के सरेंडर और दूसरे के सरेंडर करने को लेकर हो रहे वायरल वीडियो से ही पता चलता है।

bjp leader shiv kumar murder accused and big criminal surrenders in fear of encounter
शेरू भाटी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता शिवकुमार समेत तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुंदर भाटी के भतीजे 50 हजार के इनामी शेरू भाटी ने सोमवार शाम बिसरख कोतवाली में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण किया। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के खौफ से आरोपी ने कोतवाली में पिस्टल और कारतूस समेत आत्मसमर्पण किया है। इस केस में अभी शार्प शूटर 50 हजार का इनामी अमर फरार है। बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक हुई गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं।

bjp leader shiv kumar murder accused and big criminal surrenders in fear of encounter
bjp leader shiv kumar - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सोमवार शाम एक वीडियो के जरिये दावा किया कि सुंदर भाटी के भतीजे तिहरे हत्याकांड के आरोपी 50 हजार का इनामी एनकाउंटर के डर बिसरख कोतवाली में पहुंच गया। शेरू भाटी ने खुद को तिहरे हत्याकांड का आरोपी बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किए। वीडियो शेरू भाटी हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण के लिए कह रहा है। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना उससे उसका नाम व पता व किस केस में वांछित है कि जानकारी ले रहे हैं। मनीष सक्सेना के कहने पर कार्यालय में मौजूद एक दरोगा आरोपी की तलाशी लेता भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader shiv kumar murder accused and big criminal surrenders in fear of encounter
bjp leader shiv kumar - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 16 नवंबर 2017 को तिगरी गोलचक्कर के पास भाजपा नेता शिवकुमार, उनके गनर व चालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान अनियंत्रित हुई गाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की भी मौत हो गई थी। एसटीएफ व बिसरख कोतवाली पुलिस ने शूटर नरेश तेवतिया, मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव, धर्मदत्त शर्मा को 4 दिसंबर को गिरफ्तार वारदात का खुलासा किया था। दावा किया गया था कि अरुण यादव के पिता की 17 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हुई थी लेकिन उसे शक था कि शिवकुमार ने उनकी हत्या कराई है। इसी का बदला लेने के लिए उसने सुंदर भाटी गैंग को सुपारी देकर वारदात कराई थी। इसी केस में एसटीएफ ने शार्प शूटर अनिरुद्ध भारद्वाज उर्फ रावण निवासी छपार मुजफ्फरनगर को 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 15 मार्च को पुलिस ने दिल्ली व घंघोला स्थित आरोपियों के घर में कुर्की की कार्रवाई की।

विज्ञापन
bjp leader shiv kumar murder accused and big criminal surrenders in fear of encounter
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला

इनामी अमित कसाना के भाई का भी वीडियो वायरल
इनामी शेरू भाटी के बिसरख कोतवाली में आत्समर्पण के बाद 50 हजार के इनामी अमित कसाना के भाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहा है कि एनकाउंटर के डर से हम अमित कसाना का आत्मसमर्पण कराना चाहते हैं। एक दो दिन में जैसे ही अमित कसाना उनके संपर्क में आएगा, उसे आत्मसमर्पण करा दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed