{"_id":"5960f1514f1c1b84438b4698","slug":"aspiring-air-hostess-murder-main-accused-along-with-two-criminal-arrested-from-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्यारे सनकी आशिक का दावा- तीन साल से रिया से थी दोस्ती, गिफ्ट में दिया था स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे सनकी आशिक का दावा- तीन साल से रिया से थी दोस्ती, गिफ्ट में दिया था स्मार्टफोन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी आदिल (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही युवती की ताबड़तोड़ चाकू से वारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस की सूचना पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी व उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी आदिल उर्फ मुन्ने खान (25) और मौरिस रोड चौक, जापान हाउस कॉलोनी, अलीगढ़ निवासी जुनैद (20) के रूप में हुई है। पकड़ा गया नाबालिग भी अलीगढ़ का रहने वाला है। आदिल ने दावा किया है कि उसकी रिया से पिछले तीन सालों से दोस्ती थी। अब रिया उसे नजरअंदाज कर रही थी, जिसकी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी आदिल।
- फोटो : ANI
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि बुधवार शाम को आरोपी आदिल ने रिया के घर से 100 मीटर दूर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया था। देर रात को इलाज के दौरान रिया की मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया। इनको यूपी, गुजरात और मुंबई के अलावा अन्य जगहों पर भेजा गया।
एयरहोस्टेस पर हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
टेक्नीकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिये पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गई। वहां मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई। शुक्रवार रात को मुंबई पुलिस व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने आदिल, जुनैद व नाबालिग को बांद्रा स्थित आदिल के एक रिश्तेदार के घर से दबोच लिया। घर नाबालिग के मामा का बताया जा रहा है। पुलिस शनिवार को दोनों को दिल्ली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi girl stabbed to death
पूछताछ के दौरान आरोपी आदिल ने बताया कि जुनैद व नाबालिग उसके रिश्तेदार हैं। रिया के बारे में जब उसने दोनों को बताया कि इन लोगों ने बताया कि रिया उसको धोखा दे रही है। इधर आदिल ने रिया को किसी अन्य युवक के साथ भी देख लिया था। रिया की हत्या की योजना बनाई गई। हत्या से दो पूर्व आदिल, जुनैद व नाबालिग अलीगढ़ से दिल्ली आ गए। यहां आदिल ने दोनों को रिया की रैकी करने के लिए कहा। दो दिन तक आरोपी रिया की रैकी करते रहे।
विज्ञापन
girl stabbed to death
- फोटो : अमर उजाला
इधर बुधवार को रिया जैसे ही घर से बाहर निकली, दोनों ने सूचना दे दी। आदिल चंद ही मिनटों में रिया के पास पहुंच गया। उसने रिया से बातचीत करने के बाद अपना दिया हुआ मोबाइल वापस मांगा, मना करने पर आरोपी ने चाकू से कई वार किए, बाद में वह अपने मोबाइल जो उसने रिया को तोहफे में दिया था, लेकर फरार हो गया।