बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक महिला के चेहरे पर शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाल दिया गया। झुलसी हुई हालत में 28 साल की पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने अपने जेठ, जेठानी और जेठानी के भाई पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है।
2 of 4
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुरूआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों परिवार के बीच कलह के चलते दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। पीड़िता की जेठानी ने उसके पति के खिलाफ पहले ही छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
3 of 4
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूजा (28)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। शुक्रवार रात को वह किसी काम से बाहर निकली, इसी दौरान उसके जेठ, जेठानी व उसके भाई ने पूजा के चेहरे, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाल दिया।
पूजा दर्द से छटपटाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब बेहद हल्की क्षमता का था, जिसकी वजह से पूजा के चेहरे व अन्य हिस्से झुलस गए। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस पीड़ित व आरोपी परिवारों के पूर्व में हुए झगड़े के बारे में बता रही है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला का बयान लेकर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।