फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुर्थल दंगे और कैप्टन अभिमन्यु का घर फूंकने के आरोपी की भाजपा नेताओं संग तस्वीरें आईं सामने

Fri, 15 Apr 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Apr 2016 01:08 PM IST
सार

  • विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दिखाई भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
  • दंगे और कैप्टन अभिमन्यु का घर फूंकने मामले में आरोपी है कलकल, एसआईटी ने किया है गिरफ्तार
  • मनोहरलाल, बीरेंद्र सिंह, कैप्टन और अनुराग ठाकुर के साथ दिखाई फोटो
  • कलकल के बहाने कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
  • कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांगा 24 घंटे के अंदर जवाब
  • मुख्य आरोपी के पूर्व मुख्यमंत्री से नहीं हैं संबंध, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आरोप झूठे: कांग्रेस

विज्ञापन
accused of jat riot and attacker on captain abhimanyu place pics with haryana cm
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए सुदीप कलकल के भाजपा नेताओं से संबंध हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा व पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने बृहस्पतिवार को गुडग़ांव में प्रेस कांफ्रेंस करके यह आरोप लगाए। सबूत के तौर पर कलकल और भाजपा नेताओं की एक साथ की तस्वीर भी जारी की। उसकी मुख्यमंत्री के साथ भी फोटो होने का दावा किया गया है।

accused of jat riot and attacker on captain abhimanyu place pics with haryana cm
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

दोनों नेताओं ने यहां कमान सराय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कलकल और भाजपा नेताओं के संबंधों को लेकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में जवाब न देने पर वह लोग इस प्रकरण को लेकर कुछ और सबूत देंगे। शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोहतक दंगों के मुख्य आरोपी सुदीप कलकल को पूरे दंगे के लिए दोषी करार दिया है।

accused of jat riot and attacker on captain abhimanyu place pics with haryana cm
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस सुदीप कलकल के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक प्रेमलता, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव और बाढडा के विधायक सुखविंद्र श्योरान आदि के साथ फोटो है। उन्होंने कहा कि ये फोटो इस बात के गवाह हैं कि सुदीप कलकल के भाजपा नेताओं के साथ संबंध हैं। वह आरएसएस का कार्यकर्ता है। वह कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का रिश्तेदार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
accused of jat riot and attacker on captain abhimanyu place pics with haryana cm
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यह मुख्य आरोपी सुदीप कलकल ही वह व्यक्ति है जिसने एसआईटी के मुताबिक वित्तमंत्री की कोठी फूंकी और वहां के उपायुक्त को फोन किया। फायर बिग्रेड भेजने की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने पल्ला झाड़ लिया। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई तो मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ होनी चाहिए।

विज्ञापन
accused of jat riot and attacker on captain abhimanyu place pics with haryana cm
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने यह सब इसलिए करवाया ताकि गोधरा की तरह कांड करके हरियाणा मे भी लंबा शासन किया जा सके। भाई से भाई को बांटा जा सके। कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा में हुए दंगे, आगजनी, लूटपाट की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराए जाने की मांग भी की। प्रेस कांफ्रेंस में बीबी बत्रा, राव धर्मपाल, रामबीर सिंह, जितेंद्र भारद्वाज और खजान सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed