सेक्टर-34 स्थित बिलाबांग इंटरनैशनल स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेटर शिवम मावी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह स्वागत समारोह बिलाबांग स्कूल, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएसन और वेंडर्स क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। (सभी फोटो- राजन राय)
2 of 7
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
क्रिकेटर शिवम को सम्मानित करते हुए जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
3 of 7
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
उनका प्रयास है कि जिले में ऐसी स्पोटर्स अकादमी बनें, जिनसे शिवम मावी जैसे टैलेंट को बढ़ावा मिल सके। शिवम मावी के कोच फूलचंद ने कहा कि उन्हें शिवम की सफलता पर गर्व है। साथ ही उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया , जिन्होंने शिवम के अब तक के सफर में उसका साथ दिया।
4 of 7
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
शिवम इस स्वागत समारोह में बेहद शांत नजर आये। जिस पर शिवम के पिता पंकज मावी ने बताया कि शिवम पहले से ही काफी शर्मीले हैं। साथ ही उन्हें अंडर - 19 कोच राहुल द्रविड की नसीहत भी याद है।
5 of 7
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
जिन्होंने उन्हें लाइमलाइट से बचकर सिर्फ खेल पर ध्यान देने की बात कही थी। राहुल द्रविड ने शिवम सहित सभी खिलाडिय़ों को नसीहत दी थी, कि अंडर-19 की जीत ही सिर्फ उनका लक्ष्य नहीं है।