फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में दर्द से कराह रही थी पत्नी, नोएडा ADSP ने की पति की मदद, पढ़ें मुस्लिम दंपती ने क्यों रखा बेटे का नाम रणविजय?

Fri, 27 Mar 2020 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 27 Mar 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown noida adsp ranvijay send man to barelly after watching her wife video muslim couple name baby after adsp ranvijay
नोएडा एडीएसपी रणविजय सिंह ने की बरेली के दंपती की मदद - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-5 की कंपनी में काम करने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने बरेली में दर्द से कराह रही उसकी पत्नी के पास भिजवा दिया है। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में ऐसा किया गया है। पति के पहुंचने के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया है। उसके बाद इस मुस्लिम दंपती ने एडीएसपी का आभार प्रकट करने के लिए कुछ ऐसा किया कि यह खबर सुर्खियों में छा गई और दरियादिल एडीएसपी रणविजय की हर ओर तारीफ हो रही है....

Coronavirus lockdown noida adsp ranvijay send man to barelly after watching her wife video muslim couple name baby after adsp ranvijay
नोएडा एडीएसपी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, महिला ने नोएडा पुलिस व एडीसीपी रणविजय सिंह को धन्यवाद कहा है। साथ ही मुस्लिम दंपती ने बेटे का नाम रणविजय रखा है। नोएडा पुलिस की सोशल मीडिया से लेकर कई जगहों पर प्रशंसा हो रही है। बरेली में रहने वाली तमन्ना गर्भवती थीं। वह घर में अकेली थीं।

Coronavirus lockdown noida adsp ranvijay send man to barelly after watching her wife video muslim couple name baby after adsp ranvijay
महिला तमन्ना - फोटो : अमर उजाला

पति अनीस नोएडा के सेक्टर-5 की एक कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को तमन्ना को दर्द शुरू हो गया। अकेली होने के कारण वह  बहुत परेशान हो गईं। तमन्ना का एक वीडियो बुधवार को बरेली में वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown noida adsp ranvijay send man to barelly after watching her wife video muslim couple name baby after adsp ranvijay
नोएडा एडीएसपी रणविजय सिंह ने की बरेली के दंपती की मदद - फोटो : अमर उजाला

जिसमें वह बरेली व नोएडा पुलिस के अधिकारियों से अपील कर रही थीं कि उनका पति नोएडा में हैं, उन्हें नोएडा से बरेली भेज दिया जाए। एडीसीपी रणविजय सिंह ने तमन्ना के पति के बारे में पता किया और एक वाहन का इंतजाम कर तत्काल बरेली भिजवाया। 26 मार्च की सुबह वह बरेली के अस्पताल में पहुंचे तो पत्नी अपने पति को देखकर काफी खुश हो गई।

विज्ञापन
Coronavirus lockdown noida adsp ranvijay send man to barelly after watching her wife video muslim couple name baby after adsp ranvijay
लॉकडाउन के दौरान पैदल ही घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

 देशभर में कोरोना के चलते हुए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान एडीएसपी रणविजय ने जो किया वह किसी मिसाल से कम नहीं है। इसके बारे में जब उनसे पूछा गया तो एडीएसपी नोएडा रणविजय ने कहा, बरेली पुलिस की सूचना पर मानवीय आधार पर महिला के पति को तुरंत भेजा गया। महिला घर में अकेली थी। पति के पहुंचने के बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed