शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बंथला पुलिस चौकी में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने यूपी पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल यहां शराब के लिए पानी देने से इंकार करने पर बारातियों ने बुधवार रात करीब
9.45 बजे सिपाही सुदेश यादव की बंथला चौकी में गोली मारकर हत्या कर दी।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
तीनों हमलावर पुलिस चौकी के पास शादी समारोह में आए हुए थे। भारी पुलिस बल
के साथ एसएसपी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी दो
आरोपी अब भी भागे हुए हैं।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
ताजा जानकारी के अनुसार सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस के बीच
बृहस्पतिवार को एनकाउंटर हुआ जिसमें, ग्यासी नाम के एक बदमाश को तीन
गोलियां लगी हैं। उसके 2 साथी अब भी फरार हैं। इस एंकाउंटर में लोनी थाना
अध्यक्ष भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्यासी नाम का ये आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश रहे हरेंद्र खड़खड़ी का चचेरा भाई है।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
बता दें कि सिपाही सुदेश यादव (30) मैनपुरी के रहने वाले थे और लोनी की
बंथला चौकी में तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस चौकी के पास
शादी समारोह चल रहा था, जिसमें मेरठ के मवाना और खड़खड़ी गांव से बारातें
आईं थीं।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
इनमें से तीन बाराती शराब पीने के लिए पानी लेने पुलिस चौकी में चले गए।
चौकी में सिपाही सुदेश यादव मिले, उनसे बारातियों ने पानी मांगा। तीनों को
नशे में देख सिपाही ने पानी देने से मना कर दिया।