नोएडा में फांसी लगाकर जान देने वाली एल्कॉन स्कूल की छात्रा के परिजन हर हाल में स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई चाहता है। मृत छात्रा के पिता का आरोप है कि वर्ष 2017 में परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल से तीन बार मिलने का प्रयास किया था, लेकिन तीनों ही बार उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया गया।
छात्रा सुसाइड केसः पिता ने प्रिंसिपल से 3 बार की मिलने की कोशिश, हर बार किया इंकार क्योंकि..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यस्त होने का हवाला देकर परिवार को वापस भेज दिया गया। छात्रा ने कई बार परिवार को स्कूल टीचर्स के प्रताड़ित करने की बात बताई थी। परिवार के मुताबिक एक बार आरोपी महिला टीचर ने उनकी बेटी को स्कूल की बेंच पर खड़ा कर बुरी तरह पीटा भी था।
मृत छात्रा की मां ने बताया कि दिसंबर 2017 में आरोपी टीचर ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ था। काफी परेशान होने के बाद बेटी ने टीचर की हरकत को अपने पिता से शेयर किया। लेकिन साथ ही उसने पिता से किसी को कुछ भी न बताने के लिए कहा था।
छात्रा को डर था कि यदि स्कूल से उसके परिजन इस बारे में बात करेंगे तो उसकी स्कूल में बदनामी हो जाएगी। मृत छात्रा किसी भी कीमत पर अपनी बदनामी नहीं चाहती थी। पिता ने भी बेटी की बात मानते हुए स्कूल प्रशासन से इस संबंध में कोई बात नहीं की थी। पुलिस स्कूल प्रशासन व टीचर्स के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है।
एल्कॉन स्कूल पहुंचकर नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाई...
छात्रा के सुसाइड मामले में नोएडा पुलिस बृहस्पतिवार को एल्कॉन स्कूल पहुंची। यहां पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई। सूत्रों की मानें तो छानबीन के बाद पुलिस वापस लौट गई। बता दें कि नोएडा पुलिस ने स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस अब तक उनके खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाई है। अब पुलिस इनके खिलाफ सबूत जुटाने में जुटी है।