फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI कांस्टेबल गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर करता था गलत काम, पुलिस ने छापा मारकर किया गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 06 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
CBI constable Smuggling hemp with girlfriend in gurugram
सीबीआई कांस्टेबल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गांजा तस्करी मामले में हरदोई पुलिस (उत्तर प्रदेश) और बिलासपुर थाना पुलिस (गुरुग्राम) ने संयुक्त छापेमारी में महिला सहित दिल्ली में तैनात सीबीआई के एक कांस्टेबल को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो ट्रक समेत 280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। कांस्टेबल को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। 
CBI constable Smuggling hemp with girlfriend in gurugram
Smuggling hemp
महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हरदोई उत्तर प्रदेश की स्वाट टीम निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की टीम ने कुछ दिन पहले हरदोई में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में नक्षत्र सेन गुप्ता उर्फ छोटू बनिया सहित 4 अन्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के गुरुग्राम के गांव बिनौला में होने की सूचना दी गई थी। इस पर टीम सोमवार शाम गुरुग्राम पहुंची और बिलासपुर थाना पुलिस को साथ लिया।

 
CBI constable Smuggling hemp with girlfriend in gurugram
Smuggling hemp
मुखबिर की सूचना पर बिनौला औद्योगिक क्षेत्र के एक मकान के बाहर से ट्रक में कट्टे लादने के दौरान दोनों को काबू किया गया। जांच में कट्टे में गांजा मिला। आरोपी की पहचान मानेसर निवासी राजपाल और महिला की पहचान रघुराजपुरी मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी रुचि चौहान के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 11 कट्टों में 127 पैकेट गांजा (280 किलो) बरामद किया गया। सोमवार रात आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को आरोपी राजपाल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI constable Smuggling hemp with girlfriend in gurugram
Smuggling hemp
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजपाल सीबीआई में कांस्टेबल है और उसकी दिल्ली में तैनाती है। वह काफी समय से इस तस्करी में संलिप्त है। जिस ट्रक से वह गांजे की सप्लाई करता था, वो उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed