फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बाहर निकली ये कार तो सामने आया ऐसा दर्दनाक मंजर जिसे देख दहल गए लोग

Tue, 14 Mar 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 12:36 PM IST
सार

गंगनहर में गिरी कार, महिला की मौत, दादा-पोती डूबे
गंगनहर से निकाले गए चार घायलों की मेरठ के अस्पताल में हालत गंभीर
- एक महिला ने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में तोड़ा दम 
- गंगनहर कांवड़ मार्ग पर बुधवार शाम 6:39 पर हुआ हादसा            
- लोनी डाबर कालोनी के रहने वाले कार सवार एक ही परिवार   

विज्ञापन
car accident in ghaziabad family drawn in gang nahar
- फोटो : अमर उजाला
इस कार में नाती-पोतों के साथ बहू-बेटे, मां-बाप सहित पूरा परिवार ही जा रहा था कि तभी हुआ कुछ ऐसा कि पूरा परिवार ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर बुधवार शाम 6:39 बजे ओवर टेक करने के चक्कर में वैगनआर कार असंतुलित होकर गंगनहर में जा गिरी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार सवार चार लोगों को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। गंभीर हालत में सभी को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
car accident in ghaziabad family drawn in gang nahar
- फोटो : अमर उजाला

घटना के दो घंटे बाद क्रेन के जरिए जब कार बाहर निकाली गई तो उसकी सीट पर एक महिला मिली। उसे तत्काल गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दादा-पोती का देर रात तक पता नहीं चल सका था। गंगनहर में उनकी तलाश जारी थी।

car accident in ghaziabad family drawn in gang nahar
- फोटो : अमर उजाला

कार सवार लोनी डाबर कालोनी निवासी एक ही परिवार के सात सदस्य थे। घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सौंदा पुल के पास हुई। एसओ सत्येंद्र कुमार राय के मुताबिक लोनी डाबर कालोनी निवासी रईस (50) , पत्नी रुखसाना (45), बेटे शान मोहम्मद (26), पुत्रवधू शाहीन (22) फरहीन (15) पुत्र रईस और दो बच्चों जुबी (5), जोया (3) के साथ मोदीनगर गोविंदपुरी डबल स्टोरी स्थित एक रिश्तेदारी में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
car accident in ghaziabad family drawn in gang nahar
- फोटो : अमर उजाला

देर शाम ये लोग निवाड़ी होते हुए वैगनआर कार से वापस लोनी लौट रहे थे। कार शान मोहम्मद चला रहा था। कांवड़ मार्ग पर सौंदा पुल के पास ओवर टेक के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और गंगनहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से रुखसाना, शान मोहम्मद बच्ची जुबी और फरहीन को गंगनहर से बाहर निकालकर मेरठ के जोहर अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद क्रेन और दमकल भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
car accident in ghaziabad family drawn in gang nahar
- फोटो : अमर उजाला

क्रेन की मदद से करीब नौ बजे कार समेत शाहीन को गंगनहर से बाहर निकाला गया। शाहीन को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ देवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार विजय शंकर, नायब तहसीलदार अभिषेक शाही पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक कार में सवार रईस और जोया नहीं मिल सके है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed