फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA प्रदर्शन के दौरान लगी क्रिएटिव नारों की धूम, ‘पानी मेरे नैनन में, जितना वाटर कैनन में’

Sat, 21 Dec 2019 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Dec 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
CAA protest creative slogans attract people after hearing national anthem protesters disperse
- फोटो : विवेक निगम

जहां युवा वर्ग होता है, वहां अजब-गजब विचार अपने आप उपज जाते हैं। खासतौर पर जब बात प्रदर्शन करने की हो तो युवाओं के दिमाग से निकले नारों की बराबरी शायद ही कोई क्रिएटिव राइटर कर पाएगा। यह नजारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में भी खूब देखने को मिल रही है। आईआईटी, आईआईएम और शोधार्थियों की भीड़ के मुंह से निकलने वाले एक से एक अजब क्रिएटिव नारे युवाओं का जमकर जोश बढ़ा रहे हैं। आगे पढ़िए क्या हैं वो नारे और कैसे जब बजा राष्ट्रगान तो शोरशराबा थम गया और लोग जंतर-मंतर से निकल कर अपने घरों की ओर चल पड़े....

CAA protest creative slogans attract people after hearing national anthem protesters disperse
- फोटो : जी पाल

प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की तरफ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी का उपयोग किए जाने पर नारा लगता है, ‘पानी मेरे नैनन में, जितना वाटर कैनन में’। इसी तरह जंतरमंतर पर प्रदर्शन के दौरान सुनने को मिला ‘जनता मांगे रोजी रोटी, मिलती उनको लाठी गोली’ और ‘सेक्शन 144 तुम्हारा, आर्टिकल 14 हमारा’। लाल किले और मंडी हाउस के प्रदर्शनों में ‘कीप डिवाइडिंग, वी विल कीप मल्टीप्लाइंग (जितना बांटोगे, हम उतना बढ़ते रहेंगे)’ जैसे नारे सुनने को मिले।

CAA protest creative slogans attract people after hearing national anthem protesters disperse
- फोटो : जी पाल

इसके अलावा भी विभिन्न जगह प्रदर्शनों के दौरान ‘आस्किंग क्वेश्चंस इज नॉट एनार्की, एब्यूजिंग पावर इज (सवाल पूछना अराजकता नहीं, शक्ति का दुरुपयोग करना है)’, ‘व्हेन इनजस्टिस बिकम्स लॉ, रेसिस्टेंस बिकम ड्यूटी (जब अन्याय कानून बन जाए, तो प्रतिरोध हमारा कर्तव्य है)’, ‘कुर्सी तो तुम जीत गए पर हिंदुस्तान मार दिया’, ‘सेव कांस्टिट्यूशन, सेव द कंट्री (संविधान बचाओ, देश बचाओ)’ और ‘नो इंटरनेट इन डिजिटल इंडिया (डिजिटल भारत में इंटरनेट नहीं)’ की गूंज जमकर सुनने को मिलती रही। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से एक के हाथ में मौजूद बैनर पर लिखा था, ‘यूज ऑन्यिंस, नो टियर गैस (प्याज का उपयोग कीजिए, आंसू गैस का नहीं)’

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest creative slogans attract people after hearing national anthem protesters disperse
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे भी दिखाई दिए नजारे
- जंतरमंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल देकर ‘गांधीगिरी’ भी की
- एक जगह पुलिसकर्मी भी प्रदर्शनकारी छात्रों को केले खिलाकर व पानी पिलाकर मनाते रहे
- बिहार के बाहुबली राजनेता पप्पू यादव ने हाथ-पैरों में हथकड़ी-बेड़ी बांधकर प्रदर्शन किया
- नासिक में प्रदर्शनकारियों ने बच्चों को अलग-अलग धर्म की पोशाक पहनाकर हाथों में बैनर दे दिए

विज्ञापन
CAA protest creative slogans attract people after hearing national anthem protesters disperse
- फोटो : जी पाल

राष्ट्रगान शुरू होते ही थमा शोरशराबा
समय: शाम करीब 6.30 बजे। पुलिस जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों से जाने की अपील कर रही थी। प्रदर्शनकारी नहीं हटने की जिद पर अड़े थे। मामला आगे बढ़ता, तभी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया। इससे अचानक जंतर- मंतर पर खामोशी सी छा गई। प्रदर्शनकारियों समेत पुलिसकर्मी सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। बाद में सभी प्रदर्शनकारियों ने धीरे-धीरे जंतर मंतर छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed