बुराड़ी के भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत से पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सभी लोगों की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। दिल्ली पुलिस ने साफ स्पष्ट किया है कि सभी लोगों की मौत फांसी लगाने से हुई है।
2 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी चोट का जिक्र नहीं है। इसका मतलब है कि सभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 9 लोग ग्रिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी जबकि एक महिला ने ग्रिल के पास फांसी लगाई थी।
वहीं बुजुर्ग महिला का शव एक कमरे में मिला था। इस मामले में डॉक्टरों ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है, और पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि इस कांड में किसी तांत्रिक या बाबा का नाम शामिल नहीं है। पुलिस इस मामले को लगभग सुलझा लिया हैए उन्हें बस पुष्टी के लिए सभी मृतकों की बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
4 of 5
burari death case
- फोटो : जी पाल
आपको बता दें कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक जुलाई रविवार को एक साथ मृत पाए गए थे। इनमें से 10 फांसी के फंदे पर लटक रहे थे, जबकि एक की बॉडी मकान के दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ी मिली थी।
5 of 5
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में नारायण देवी (77) की बेटी प्रतिभा (57) और दो पुत्र भवनेश (50) तथा ललित (45), भवनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे नीतू (25), मीनू (23) और धीरेन्द्र (15) मृतकों में शामिल हैं. मृत पाये गये अन्य लोगों में ललित की पत्नी टीना (42), उनका 15 वर्षीय पुत्र शिवम और प्रतिभा की बेटी प्रियंका शामिल हैं। प्रियंका की पिछले महीने सगाई हुई थी और इस साल के अंत में उसकी शादी होनी थी।