फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मौतों की मिस्ट्री : घर से मिले धार्मिक बातें लिखे कई और रजिस्टर, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 04 Jul 2018 04:53 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
burari death case police founds many more register from home
- फोटो : कुमार संजय
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को भाटिया परिवार के घर से मंगलवार को कई और रजिस्टर मिले हैं। सभी रजिस्टर में धार्मिक बातें लिखी हुई हैं। कुछ जगह पर ललित परिवार के सदस्यों को आदेश भी देता है। इन रजिस्टर में लिखी बातें से और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। भाटिया परिवार किसी बाबा व विचारधारा (पंथ) को नहीं मानता था। 
burari death case police founds many more register from home
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच से मंगलवार को ये स्पष्ट हो गया है कि ललित व उसकी पत्नी ने ही सभी को फांसी के फंदे पर लटकाया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर तीन बार जाकर छानबीन की। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि अभी तक जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि पीड़ित परिवार किसी धर्म या बाबा को नहीं मानता था। 
burari death case police founds many more register from home
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार रजिस्टर में जिस तरह की बातें लिखी हुई है उससे लग रहा है कि ललित व उसकी पत्नी टीना ने ही सभी लोगों की जान ली है। बड़ पूजा केबहाने जान ले ली। पुलिस को मिले तीसरे रजिस्टर में ललित ने लिखा हुआ है कि उसकेमन में धारणा आती थी कि घर केकाम क्यों नहीं हो रहे हैं। काम में रूकावट आ रही हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
burari death case police founds many more register from home
परिवार के सदस्यों को कहता था कि घर में ईश्वरी सहायता आ रही है। मन में झांक कर देखों। में बाधित हूं कि कामों में बाधा क्यों आ रही है। ईश्वरी शक्ति घर में है मगर परिवार के लोग बाहर जाते हैं। ज्ञान ही ईश्वरी सहायता मिलेगी। घर के लोग प्रायश्यित नहीं करते। घर में इतनी ईश्वरी शक्ति है कि पुरानी दुकान नहीं हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
burari death case police founds many more register from home
burari death case - फोटो : विवेक निगम
परिवार के लोग लापरवाही करते हैं। इस कारण बड़ पूजा करनी पड़ेगी। बड़ पूजा की जानकारी ललित व टीना को थी।  रजिस्टर में साफ लिखा हुआ है कि पीड़ित परिवार दूसरे धर्म व विचारधार से सख्त नफरत करते थे। पूरा परिवार हनुमान को बहुत मानता था। पूरा परिवार दिन में तीन बार सुबह आठ बजे, दोपहर 12 बजे और 10 बजे हनुमान चालीसा पढ़ता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed