{"_id":"5decbd058ebc3e1bb63829d9","slug":"building-owner-brother-in-custody-government-seeks-report-within-seven-days-in-delhi-fire-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड: इस वजह से अनाज मंडी में लगी आग, जानिए अब तक क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड: इस वजह से अनाज मंडी में लगी आग, जानिए अब तक क्या हुआ
Sun, 08 Dec 2019 03:08 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में भीषण आग
- फोटो : Social Media
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में लगी भीषण आग से हर कोई मायूस है। इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकतर लोगों की मौत फैक्ट्री में दम घुटने के कारण हुई है। वहीं मरने वालों में अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। हालांकि...
Trending Videos
दिल्ली में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी एम एस रंधावा ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का काफी सामान था। केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है, बचाव कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल फैक्ट्री में कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग अभी गर्म है, फोरेंसिक टीम आकर जांच करेगी।
वहीं मालिकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में आग की वजह शार्ट सर्किट लग रही है हालांकि इसकी रिपोर्ट अग्निशमन विभाग देगा। दमकल विभाग की 34 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एनडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की।
वहीं मालिकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में आग की वजह शार्ट सर्किट लग रही है हालांकि इसकी रिपोर्ट अग्निशमन विभाग देगा। दमकल विभाग की 34 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एनडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की।
अस्पताल पहुंचे मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपये मुआवजे का एलान भी किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। भाजपा की दिल्ली ईकाई ने भी 5-5 लाख रुपये की सहायता देगी।
विज्ञापन
दिल्ली में भीषण आग
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रविवार को लगी आग की घटना में जांच के आदेश देते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।