फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन 70 यात्रियों को लेकर रवाना, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Buddha Circuit special train carrying 70 passengers
Buddha Circuit special train - फोटो : kumar sanjay

बुद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन को सबसे अधिक विदेशी पर्यटक पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेन भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों की यात्रा कराएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में शनिवार को 65 प्रतिशत से अधिक विदेशी सैलानी यात्रा पर निकले हैं। इनमें सबसे अधिक चीन के पर्यटक हैं। 



(सभी फोटा- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)
 

Buddha Circuit special train carrying 70 passengers
Buddha Circuit special train - फोटो : Kumar Sanjay

बुद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कुल 70 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसमें चीन के 42,  19 भारतीय व थाइलैड समेत अन्य देशों के पर्यटक शामिल हैं। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन बुद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन के यात्रियों की प्रतिक्रिया लेकर और ज्यादा लग्जरी बनाएगा। इस ट्रेन में अलग-अलग भाषाओं के टूर गाइड्स की व्यवस्था भी है।   

Buddha Circuit special train carrying 70 passengers
Buddha Circuit special train - फोटो : kumar sanjay

69 हजार रुपये का पैकेज 
8 दिन और 7 रात के यात्रा में यात्री बोधगया, नालंदा, राजगीर, सारनाथ, वाराणसी, लुंबिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती और आगरा की यात्रा करेंगे। 69230 रुपये के पैकेज में रेल यात्रा के साथ लग्जरी होटल में ठहरने के अलावा एयर कंडीशन बसों में घूमने की व्यवस्था भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Buddha Circuit special train carrying 70 passengers
Buddha Circuit special train - फोटो : kumar sanjay

19 जनवरी को रवाना होगी दूसरी ट्रेन
आईआरसीटीसी की डायरेक्टर रजनी हसीजा ने बताया कि ट्रेन में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेंडर्ड का कोच तैयार किया गया है। 19 जनवरी को इस सर्किट पर रवाना होने वाली दूसरी ट्रेन को और अधिक सुविधायुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
Buddha Circuit special train carrying 70 passengers
Buddha Circuit special train - फोटो : kumar sanjay

थकान दूर करने के लिए लगी मसाज मशीन
नई बुद्धिस्ट ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी कोच में 30 यात्री यात्रा कर सकेंगे। साइड बर्थ की जगह बैठने के लिए लग्जरी कुर्सियां लगाई गई हैं। रीडिंग लाइट भी दी गई है। एक छोटी सी लाइब्रेरी की भी व्यवस्था है। यात्रियों के थकान को दूर करने के लिए मसाज करने की भी मशीन लगी है। इस ट्रेन में दो डायनिंग कार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed