लखनऊ के एक आयुष नाम के शख्स की कई बीघा जमीन कब्जाने को लेकर चर्चा में आए निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका और उनके परिवार का पहले भी कई बार बड़े विवादों में नाम आता रहा है।
2 of 12
amanmani tripathi and sara singh
राजनीति में दागियों का आना कोई नहीं बात नहीं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि राजनीति में आने वाले बाप और बेटे दोनों हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल हों। हैरान करने वाली बात ये है कि इन दोनों ही बाप-बेटों पर अपनी प्रेमिका और पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
3 of 12
amanmani tripathi and sara singh
अपनी कथित प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाले पिता को कोर्ट आजीवन करावास की सजा सुना चुका है जबकि बेटे पर हत्या, साजिश, दहेज उत्पीड़न और सुबूत मिटाने के आरोप को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
4 of 12
amanmani tripathi and sara singh
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक और मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी और उनके बेटे अमनमणि त्रिपाठी की। अमरमणि त्रिपाठी और यूपी की एक खूबसूरत कवित्री के प्रेम संबंधों की चर्चा जब जोरों पर थी तभी अचानक उस कवियत्री की हत्या हो गई।
5 of 12
amanmani tripathi and sara singh
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मुख्य आरोपी बने तत्काली विधायक अमरमणि त्रिपाठी आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गए और अदालत ने उन्हें ताउम्र कैद में रखने की सजा सुनाई। अब बारी उनके बेटे की, घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जिस युवती सारा ने अमरमणि के बेटे से अमनमणि से लवमैरिज की, उसी की हत्या के आरोप झेल रहे हैं अमनमणि। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।