फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वीं से 10वीं तक एक ही स्कूल में थे छात्र-छात्रा, नहीं पता था ऐसे होगा अंत

Sun, 06 Jan 2019 09:40 AM IST
vivek shukla दीपक सिंघल, अमर उजाला, रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा
दीपक सिंघल, अमर उजाला, रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Jan 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
boy and girl committed suicide in closed school of greater noida
Suicide

जिस स्कूल में नाबालिग छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले हैं, उससे उनका कोई लेना देना नहीं था। दोनों ही दूसरे स्कूलों के विद्यार्थी थे। फिलहाल दोनों अलग-अलग स्कूल में थे, लेकिन कक्षा पांच से लेकर दस तक वे एक ही स्कूल में थे। साथ पढ़ने के दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ।

boy and girl committed suicide in closed school of greater noida
suicide

इस मामले में परिजन अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर भी वे अनभिज्ञता जताते रहे। हालांकि पुलिस ने दोनों के प्रेम प्रसंग की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों दो साल पहले तक एक ही स्कूल में थे। यहीं दोनों की पहचान, मुलाकात और मोहब्बत हुई। दोनों स्कूल जाने और आने के दौरान अक्सर बातें करते थे। दो साल पहले छात्र के परिजनों ने उसका दाखिला दूसरे स्कूल में करा दिया। छात्रा उसी स्कूल में थी। इसके बावजूद दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा।

boy and girl committed suicide in closed school of greater noida
suicide

ग्रामीणों के मुताबिक, छात्र-छात्रा अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते थे। उनके परिजन विवाह के लिए राजी नहीं होते। इधर, छात्र के परिजनों ने दो माह पहले उसका विवाह भी तय कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों को अलग होने का डर सता रहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
boy and girl committed suicide in closed school of greater noida
suicide - फोटो : अमर उजाला

बिना ऊंचाई पर चढ़े लगाया फंदा
पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, छात्र-छात्रा ने दीवार फांदकर स्कूल में प्रवेश किया और जीने से छत पर पहुंचे। जिस कमरे में दोनों के शव बरामद हुए, वहां आने के लिए उन्होंने लोहे की जाली को हटाया। आशंका है कि छात्र यहां से कमरे में कूद गया। इसके नीचे दो डेस्क एक के ऊपर एक रखी मिलीं। 

विज्ञापन
boy and girl committed suicide in closed school of greater noida
suicide

आशंका है कि छात्र ने छात्रा को इसी डेस्क की मदद से कमरे में उतारा होगा। हालांकि फांसी लगाने के लिए उन्होंने किसी डेस्क आदि का इस्तेमाल नहीं किया। दोनों के शवों के पास एक कुर्सी रखी दिखी, लेकिन वह कुछ दूरी पर थी। आशंका है कि कुर्सी का इस्तेमाल ग्रिल पर फांसी के लिए कपड़ा बांधने के लिए किया गया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed