सुप्रीम कोर्ट की शातिर महिला वकील ने कैसे बड़े-बड़े सफेदपोश और कई भाजपा नेताओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उन्हें अपने बेडरूम तक लाई और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया, इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
ये शातिर हसीना जिसके इशारों पर अपने बेडरूम में बनाती थी नेताओं की अश्लील फिल्म वो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल के हनीट्रैप मामले में आज उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो सारे साजिश का मास्टरमाइंड है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही कई और घिनौने राज भी सामने आ सकते हैं। जिससे पता चल सकता है कि कैसे महिला वकील मीनू और सफेदपोश नेताओं की अश्लील फिल्म बनाई गई थी।
इस मामले में दिल्ली पुलिस को शनिवार(10 जून) को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल के हनीट्रैप मामले में अजय पाल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़िए कि कैसे अजयपाल महिला वकील के साथ मिलकर सांसदों की अश्लील फिल्म बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांगता था।
बता दें कि पुलिस ने अपनी छानबीन के दौरान सांसद केसी पटेल का मोबाइल जब्त किया था जिसके बाद ही इस केस में आरोपी अजय पाल व मित्रपाल नामक दो लोगों का नाम सामने आया था। मोबाइल में सांसद व आरोपी महिला की सात करोड़ रुपये मांगने की कुछ रिकार्डिंग थी। हालांकि सांसद ने मोबाइल से इस रिकार्डिंग को डिलीट कर दिया था। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि डिलीट की गई रिकार्डिंग को रिकवर किया जा सके।
जांच में ये भी बात सामने आई है कि सांसद की ओर से कटारिया नाम का व्यक्ति आरोपी महिला (मीनू) से बात करता था। पुलिस ने कटारिया व मीनू की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर ही मामला दर्ज किया था। कोर्ट में आरोपी महिला के आवाज के सैंपल लेने के लिए 19 मई को भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब महिला सात करोड़ रुपये मांगने लगी तो सांसद ने कटारिया नाम के व्यक्ति से बात करने को कहा था।