भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजनिवास में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों के धरने पर व्यंग्य करते हुए उसे नौ दिन नौटंकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड करार दिया। इस संबंध में उन्होंने कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में गुरुवार को बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए।
भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने होर्डिंग में अरविंद केजरीवाल को एक सोफे पर सोते दिखाया है मनीष सिसोदिया को कैमरा से फोटो खींचते हुए दिखाया है। होर्डिंग के ऊपर लिखा है नौ दिन नौटंकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और नीचे लिखा है कि नौटंकी और खलल डालने के लिए संपर्क करें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नौटंकी कंपनी का कलाकार बताते हुए पता वेटिंग रूम एलजी हाउस और ब्रांच ऑफिस इंडियानेचर क्योर इंस्टीट्यूट बेंगलुरु लिखा है।
4 of 5
केजरीवाल और उनके मंत्री तीसरे दिन भी एलजी निवास पर धरना दे रहे हैं
- फोटो : ट्विटर
अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास में नौ दिन तक धरना दिया था, जिसे उन्होंने बुधवार को खत्म किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की थी। उनके इस धरने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष पहले धरना और उसके बाद भूख हड़ताल शुरू की थी।
5 of 5
हड़ताल पर केजरीवाल और उनके सहयोगी
- फोटो : अमर उजाला
उधर धरने के कारण अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल काफी बढ़ गया है और वह इलाज कराने के लिए 10 दिन तक बेंगलुरु जा रहे हैं। वह पहले भी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु में इलाज के लिए जा चुके हैं।