गुरुग्राम के सदर बाजार मार्केट कमेटी के उपप्रधान व भाजपा नेता सुखबीर खटाना उर्फ सुक्की की हत्या करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में पुलिस की 12 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें शुक्रवार को दिन भर आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। इस बीच डॉक्टरों के एक बोर्ड के द्वारा शुक्रवार को सुक्की के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार दोपहर को सुखबीर खटाना का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सुखबीर पर बेहद नजदीक से करीब 10-12 गोलियां चलाई गईं थीं। इसमें से शव के अंदर डॉक्टरों ने चार गोलियां बरामद की हैं।
भाजपा नेता हत्या मामला: हत्यारों ने नजदीक से मारी थीं 10-12 गोलियां, चार-पांच बुलेट शरीर से हुईं आर-पार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन