पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा ने पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने भुट्टो का पुतला जलाया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए। इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने भुट्टो के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बिलावल का यह बयान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, हर भारतीय का अपमान है।
2 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देशवासी बिलावल को कभी माफ नहीं करेंगे। बयान ऐसे दिन सामने आया है, जिसके ठीक 52 वर्ष पूर्व पाकिस्तान की सेना ने भारत के आगे आत्मसमर्पण किया था। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के नेता अपने इतिहास से भी सबक नहीं लेते।
3 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
भुट्टो को यह बयान देने से पहले सोचना चाहिए था कि उनके नाना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने 50 साल पहले भारत से माफी मांगी थी और आज बिलावल को भारत की जनता व पीएम से माफी मांगनी होगी।
4 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सूर्या ने कहा कि भुट्टो को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पाकिस्तान आज वैश्विक स्तर पर अप्रासंगिक हो गया है और बिलावल पाकिस्तान की राजनीति में अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। वह पाकिस्तान की मीडिया में पप्पू के नाम से प्रसिद्ध हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की बैठक में असभ्य बयान देकर बिलावल ने खुद को चर्चा में लाने का प्रयास किया है, लेकिन वह दुनिया के सबसे असभ्य राजनीतिक नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।
5 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता रामवीर बिधूड़ी, आरपी सिंह, रेखा गुप्ता, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, विजेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, राजीव बब्बर, जयवीर राणा, जय प्रकाश, प्रवीण शंकर कपूर, योगिता सिंह, विक्रम मित्तल, हुकुम सिंह आदि ने गिरफ्तारी दी।