फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बॉलीवुड में नजर आएंगी नोएडा गर्ल सृष्टि कौर, इस फिल्म में निभाएंगी मुख्य किरदार

Mon, 16 Apr 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Apr 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
srishti kaur will make bollywood debut with film marksheet
srishti kaur - फोटो : facebook

नोएडा की एक साधारण 20 वर्ष की लड़की जिसने पहले तो मिस टीन यूनिवर्स का क्राउन जीत कर नोएडा का नाम रोशन किया और अब वह बॉलीवुड में कदम रख कर नोएडा का नाम और रोशन करेंगी। बता दें कि सृष्टि कौर ने 2017 में मिस टीन यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। अब अगला कदम उनका सीधा बॉलीवुड में ही पड़ेगा।

srishti kaur will make bollywood debut with film marksheet
srishti kaur - फोटो : facebook

नोएडा के सेक्टर-71 की रहने वाली सृष्टि कौर बॉलीवुड फिल्म 'मार्कशीट' में लीड किरदार निभाती दिखेंगी।  इस फिल्म को हरीश व्यास डायरेक्ट करेंगे। बता दें कि यह फिल्म एजुकेशन सेक्टर में हो रहे करप्शन पर आधारित है।

srishti kaur will make bollywood debut with film marksheet
srishti kaur - फोटो : facebook

मालूम हो कि सृष्टि कौर नोएडा के लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी हैं। सृष्टि कौर बताती हैं,'सच कहूं, तो मेरे दिमाग में ऐसा कभी कुछ नहीं था। मेरी मां एक फैशन एक्सपोर्टर हैं इसलिए मैं हमेशा फैशन के बारे में ही सोचती थी। इसी कारण मैं ब्यूटी कॉन्टैस्ट में भी गई। लेकिन फिल्मों में काम करना अचानक हुआ। जब मुझसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया तो मैंने सोचा कि यह एक नया एक्सपीरियंस होगा और मुझे इसमें ट्राइ करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
srishti kaur will make bollywood debut with film marksheet
srishti kaur - फोटो : facebook

फिलहाल सृष्टि कौर लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन की पढ़ाई कर रहीं है। वह कहती हैं,'इस रोल ने मुझे इसलिए अपील किया क्योंकि यह एक मेरे जैसी साधारण दिल्ली की लड़की का रोल है। साथ ही फिल्म में एक अच्छा मेसेज भी दिया गया है। मुझे लगा कि सोशल मेसेज वाली इस फिल्म से मुझे जुड़ना चाहिए लेकिन मैं अभी बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रही हूं।'

विज्ञापन
srishti kaur will make bollywood debut with film marksheet
srishti kaur - फोटो : facebook

मालूम हो कि सृष्टि कौर कुछ समय पहले ही नोएडा में शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने नोएडा के बारे में बताया,'मुझे पहले बहुत बुरा लगा था और मैं मां से कहती रहती थी कि मेरे यहां पर कोई दोस्त नहीं हैं। लेकिन अब बड़े होने पर मुझे नोएडा अच्छा लगता है। यहां के लोग बेहद सिंपल और फ्रेंडली हैं। ज्यादातर शहर ऐसे नहीं होते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed