फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाबाशः सरिया के वार के बाद भी डरे नहीं बहादुर दंपती, चोर की कर दी ये हालत

Thu, 12 Apr 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
couple caught thief bravely
बहादुर दंपती कल्याणी व ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार दोपहर मकान में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश को बहादुर दंपती ने दबोच लिया। बचने के लिए चोर ने सरिया से दंपती पर हमला किया, लेकिन वह पीछे नहीं हटे और डटे रहे। 
couple caught thief bravely
चोरी - फोटो : अमर उजाला
हाथापाई के दौरान बदमाश घर से भागकर सड़क पर पहुंचा और उधर से गुजर रहे लोडर पर चढ़ गया। दंपती ने हार नहीं मानी। शोर मचाते हुए वह लोडर के पीछे दौड़े और उसे रुकवाकर चोर को दबोच लिया। बीच सड़क पर ही दंपती की चोर से गुत्थमगुत्था होने लगी।  लोगों की मदद से उसे काबू करके पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ राय का कहना है कि चोर बाराबंकी के कोठी निवासी संदीप उर्फ छोटू है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
couple caught thief bravely
up police - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस मकान में चोर घुसा था, वह अजय गुप्ता का है जहां ठेकेदार ओमप्रकाश पत्नी कल्याणी व 10 वर्षीय बेटे रितेश के साथ रहते हैं। मंगलवार को मकान पर ताला लगाकर तीनों किसी काम से बाजार गए थे। दोपहर को लौटे तो दरवाजों पर लगे ताले टूटे मिले। भीतर पहुंचने पर चोर को आलमारियों से सामान समेटते देख ओमप्रकाश व कल्याणी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
couple caught thief bravely
चोरी - फोटो : अमर उजाला
वह शोर मचाते हुए चोर को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने सरिया उठाकर हमला कर दिया। दंपती चोर से भिड़ गए और कुछ देर मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। मदद के लिए पुकार लगाई लेकिन आसपास का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। इसी बीच चोर उन्हें धक्का देकर भागा और शहीद पथ की तरफ जा रहे लोडर पर चढ़ गया। ओमप्रकाश और कल्याणी ने हिम्मत नहीं हारी और वह नंगे पैर ही शोर मचाते हुए चोर के पीछे दौड़ पड़े। दोनों को लोडर के पीछे-पीछे भागते देख सड़क पर हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन
couple caught thief bravely
डेमो - फोटो : डेमो
राहगीरों ने लोडर चालक को जानकारी दी तो उसने मुड़कर देखा और वाहन रोक दिया। चोर ने लोडर से कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन तब तक दंपती वहां पहुंच चुके थे। उन्होंने चोर को दबोच लिया। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। राहगीरों ने हंगामा होते देख अपने वाहन रोक दिए। कल्याणी ने लोगों को चोरी की जानकारी दी तो वह मदद को आ गए और बदमाश को दबोच लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed