फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बल्लभगढ़ः अंकित बनकर तौसीफ ने की थी निकिता से दोस्ती, एक सहेली ने किए कई खुलासे

Thu, 29 Oct 2020 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Ballabgarh Nitika Tomar Murder News accused tauseef be friend with nikita by changing name as ankit
बल्लभगढ़ में की छात्रा की हत्या:निकिता को न्याय के लिए प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ ने खुद का नाम अंकित बताकर उससे दोस्ती की थी। तौसीफ को लगता था कि दोस्ती की शुरुआत में कहीं धर्म बीच में न आ जाए। हालांकि यह बात ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाई और असली नाम का पता एक दिन चल ही गया। जानिए तौसीफ का यह झूठ निकिता के सामने कैसे आया और निकिता की सहेली ने और क्या-क्या बातें बताई हैं...

Ballabgarh Nitika Tomar Murder News accused tauseef be friend with nikita by changing name as ankit
निकिता की मां विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला

तौसीफ के असली नाम का पता तब चला जब तौसीफ को उसके एक साथी ने स्कूल में उसे असली नाम से पुकारा। यह खुलासा निकिता के साथ स्कूल में पढ़ने वाली अंशु (बदला हुआ नाम) ने किया है। अंशु फिलहाल कॉलेज में भी निकिता के साथ ही पढ़ती है।

Ballabgarh Nitika Tomar Murder News accused tauseef be friend with nikita by changing name as ankit
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

नाम और पहचान न उजागर करने की शर्त पर छात्रा ने बताया कि तौसीफ स्कूल के दिनों से ही निकिता से दोस्ती करना चाहता था, जबकि वह स्कूल में सीनियर था। निकिता जब 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब तौसीफ 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballabgarh Nitika Tomar Murder News accused tauseef be friend with nikita by changing name as ankit
निकिता तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीनियर कक्षा में होने के कारण कई महीनों तक तौसीफ के असली नाम का उन्हें पता नहीं लग सका। उसने निकिता को अपना नाम अंकित बताया था। हमेशा ही वह निकिता से घुलने मिलने की कोशिश करता रहता था। छात्रा ने बताया कि हालांकि उन दिनों इन सब बातों की ओर हम ध्यान नहीं देते थे। क्योंकि तौसीफ उनकी कक्षा का विद्यार्थी नहीं था, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं होती थी।

विज्ञापन
Ballabgarh Nitika Tomar Murder News accused tauseef be friend with nikita by changing name as ankit
बीकॉम की छात्रा की हत्या सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों से पूछताछ जारी:
निकिता के हत्यारोपियों तौसीफ और रेहान को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है। पता चला है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तौसीफ ने बताया है कि साल 2018 में उसने निकिता का अपहरण शादी की नीयत से ही किया था। वह स्कूल के दिनों से ही उसे पसंद करता था और शादी करना चाहता था। अपहरण के बाद वह निकिता को मथुरा लेकर गया था। इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा। इसके बाद उसके परिवार की पुलिस व समाज के सामने काफी बदनामी हुई और सबके सामने उसे व उसके परिवार को निकिता के परिवार से माफी भी मांगनी पड़ी। तौसीफ की योजना निकिता का अपहरण करके उससे जबरदस्ती शादी करने की थी। इसी कारण सोमवार को उसने अग्रवाल कॉलेज गेट पर निकिता को जबरन कार में डालने का प्रयास किया था। निकिता के विरोध करने पर ही उसे गोली मार दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed