फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में बेकरी फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका, तीन की मौत

Thu, 18 Aug 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bakery blast in delhi, three died
बेकरी ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के रिहायशी इलाके में चल रही एक बेकरी का इलेक्ट्रिक ओवन जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में वहां काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया।

Bakery blast in delhi, three died
बेकरी ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

धमाका इतनी तेज था कि पड़ोसियों के मकान की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। हादसे के बाद बेकरी मालिक जाहिद और आरिफ मौके से फरार हो गए। जगतपुरी थाना पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Bakery blast in delhi, three died
बेकरी ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-5, खुरेजी खास, रशीद मार्केट, परवाना रोड पर दो सौ गज के दो मंजिला मकान के अलग-अलग हिस्सों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। ग्राउंड फ्लोर पर दो दुकानों के अलावा पहली मंजिल पर खुरेजी निवासी जाहिद व आरिफ नामक शख्स की बेकरी चल रही थी। बेकरी में बिस्कुट के अलावा रस्क व अन्य सामान बनाया जाता है। 24 घंटे चलने वाली बेकरी में अलग-अलग शिफ्ट में 20 मजदूर काम करते हैं। जाहिद ने बेकरी के लिए करीब छह फुट ऊंचा और छह फुट चौड़ा ओवन लिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakery blast in delhi, three died
बेकरी धमाका - फोटो : ANI

बृहस्पतिवार तड़के 5 बजे बेकरी में जैनुल (22), साजिद (21), रिफाकत (24), नजरे आलम (20), अफसर (25) और इरफान (20) काम कर रहे थे। अचानक ओवन एक तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर भागे। पड़ोसियों की मानें तो धमाका इतना तेज था मानो भूकंप आ गया है।

विज्ञापन
Bakery blast in delhi, three died
बेकरी धमाका - फोटो : ANI

अंदर घुसने पर बेकरी व ओवन का मलबा पड़ा था। सभी छह लोग बुरी तरह घायल थे। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जैनुल, साजिद और रिफाकत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नजरे आलम, अफसर और इरफान का इलाज जारी है। पुलिस की मानें तीनों मृतक फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।
हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, लापरवाही का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।-ऋषिपाल, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed