समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर से सांसद आजम खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह अपने बयानों की वजह से कई बार सियासत में हलचल मचा चुके हैं। कई बार तो उनके बयानों की वजह से उनकी पार्टी को नुकसान भी उठाना भी पड़ा है। लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई उनकी टिप्पणी से सियासी घमासान मचा है। यह आजम को कोई पहला बयान नहीं है जिसकी वजह से ऐसा हुआ हो। आगे की स्लाइड में पढ़िए
आजम के वो बयान जिससे मचा घमासान
उत्तर प्रदेश के दादरी में 2015 में गोमांस रखने के शक में इकलाख नाम के शख्स की पीट-पीटकर की गई के बाद आजम खान ने अपने बयान में गोभक्तों को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था, हर गोभक्त आज के बाद किसी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दें। अगर ऐसा होता है तो उन सभी फाइव स्टार होटलों की उसी तरह ईंट से ईंट बजा दें, जिस तरह बाबरी मस्जिद की बजाई थी।
आजम खान ने 2014 में कारगिल युद्ध पर भी एक विवादित बयान दिया था जिसका चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध को मुस्लिम सैनिकों द्वारा जीते जाने की बात कही थी।
4 of 10
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
आजम ने इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन और अमित शाह को गुंडा नंबर-1 की संज्ञा भी आजम ने मंच से दी थी।
5 of 10
पत्रकारों से बात करते सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
आजम खान ने पीएम मोदी के एक बयान पर टिप्पणी की थी। दरअसल एक इंटरव्यू में एक विदेशी मैग्जीन ने पीएम मोदी से कुछ सवाल किया था जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि कुत्ते का बच्चा भी अगर आपकी कार के नीचे आता है तो दुख होता है। उनके इसी बयान को आजम खान ने मुस्लिमों से जोड़ते हुए कहा था कि, कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई नरेंद्र मोदीजी हमें तुम्हारा गम नहीं चाहिए।