{"_id":"6251bd4de321a33a590dbba2","slug":"azad-market-fire-ramzan-sehri-namaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसीहा बनकर आए अल्लाह के बंदे: नमाज पढ़ने जा रहे लोग न करते मदद तो आजाद मार्केट अग्निकांड में होता मौत का तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीहा बनकर आए अल्लाह के बंदे: नमाज पढ़ने जा रहे लोग न करते मदद तो आजाद मार्केट अग्निकांड में होता मौत का तांडव
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजाद मार्केट इलाके में शनिवार तड़के हुए हादसे में भले ही तीन इमारतें गिर गईं और लोगों का लाखों का नुकसान हुआ हो, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की भी इसमें जान नहीं गई। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि हादसे के समय सुबह सहरी का समय था। आग लगी तो लोग वहां मदद को भागे। आसपास से कई लोगों को एहतियात के तौर पर हटा लिया गया। कुछ लोगों ने दुकानों और गोदामों से सामान भी निकालने में मदद की। इसी चक्कर में पांच लोग भी जख्मी हो गए। हालांकि इनके चोटें तो गंभीर लगी हैं लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है। सहरी करने के बाद नमाज के लिए निकले लोगों ने आग पर काबू पाने में मदद की। जिसको लेकर कारोबारियों ने लोगों का शुक्रिया किया।
2 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
आजाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम वाधवा ने बताया कि जिन दुकानों में नुकसान हुआ उनमें बैग, छाते, विंडचीटर, तिरपाल, मच्छरदानी, पॉलिएस्टर फैबरिक और एक दुकान सेना व पुलिस का सामान बनाने की थीं। सुबह जब आग लगी तो इलाके के रहने वाले ज्यादातर लोग सहरी करने के बाद नमाज के लिए निकले थे।
3 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते हुए देखकर इन लोगों ने पहले खुद ही उस पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को दूर हटाया गया। कुछ लोगों ने दुकानों व गोदाम से सामान निकालकर उसे सुरक्षित भी रखवाया। बाद में सभी दमकल व पुलिस कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी आशीष खरबंदा ने बताया कि उनका करीब 50 लाख से अधिक का माल जल गया। हरीश महाजन का भी काफी नुकसान हुआ है। जो इमारतें हादसे में गिरी हैं, उनमें मलिक नामक शख्स विंडचीटर का काम करते थे, ऊपर उनका गोदाम था। दूसरी दुकान में पिशावर बैग हाउस था। तीसरी दुकान तिरपाल वाले की थी। इन सभी अपने-अपने दफ्तर और गोदाम बनाए हुए थे। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की तारीफ की है।
विज्ञापन
5 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
आजाद मार्केट मेन रोड हुआ बंद, दिन भर चला कूलिंग का काम...
आजाद मार्केट मेन रोड शनिवार दिन भर बंद रहा। सड़क के एक केरिजवे पर गिरी हुई तीनों इमारतों का मलबा पड़ा था, जिसकी वजह से सड़क बंद थी। दूसरे केरिजवे पर बचाव दल की गाड़ियां मौजूद थी। नगर निगम की तीन जेसीबी इन इमारतों का मलबा हटाने में जुटी थीं। मलबा हटाने के दौरान बार-बार आग लगे जा रही थी। दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर दिनभर चार गाड़ियां को वहीं पर तैनात रखा। धुंआ निकलने या आग की लपटें उठने पर गाड़ियां पानी डालने का काम कर रही थीं। दिन भर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।