जकार्ता में चल रही एशियन गेम्स में शहर के छोरे लक्ष्य श्योराण ने रजत पदक पर निशाना लगा भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया है। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट पर उसे बधाई दी है। लक्ष्य ने मैंस ट्रैप इवेंट में पदक हासिल किया है। लक्ष्य के पदक जीतते ही सेक्टर-48 स्थित उनके घर पर जमकर ढोल बजे और परिजनों ने मुंह मीठा करवा एक दूसरे को बधाई दी।
2 of 10
asian games lakshay
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य श्योराण मूलरूप से जींद के रहने वाले हैं, मगर पिछले काफी समय से वह परिवार के साथ सेक्टर-48 लेक व्यू सोसायटी में रह रहे हैं। उनके पिता सोमवीर श्योराण की फरीदाबाद में ही हीरो होंडा बाइक की डीलरशिप है। लक्ष्य का सोमवार शाम को मुकाबला था। इस दौरान उन्होंने 45 में से 39 सही निशाने लगाते हुए रजत पदक पक्का किया। लक्ष्य के पदक हासिल करने के साथ ही सभी लोग खुशी से झूम उठे।
3 of 10
asian games lakshay
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य के पिता सोमवीर श्योराण ने कहा कि बेटे ने देश के लिए पदक जीता है। उसके बाद से उनकी छाती गर्व से चौड़ी हो गई है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। पदक जीतने का पता चलते ही उनके पास जींद से रिश्तेदारों के बधाई फोन आने लगे। घर में दीवाली का सा माहौल है। परिवार व पड़ोस के लोग ढोल बजवाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। सोसायटी में मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
4 of 10
asian games lakshay
- फोटो : अमर उजाला
कर्णी सिंह में करते हैं शूटिंग
लक्ष्य के पिता सोमवीर श्योराण की जींद में हीरो मोटरसाइकिल की डीलरशिप है। सोमवीर श्योराण ने बताया कि पिछले करीब चार साल से लक्ष्य को फरीदाबाद से सटी डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहा है। तभी से वे लोग फरीदाबाद में सेक्टर-48 स्थित लेक व्यू सोसायटी में रह रहे हैं। परिवार के लोग बारी-बारी से फरीदाबाद आते-जाते रहते हैं।
5 of 10
asian games lakshay
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट
अगले सप्ताह रक्षाबंधन ने ऐसे में लक्ष्य की बहन यशवी अपने भाई के इस गिफ्ट से बेहद खुश है। यशवी का कहना ही भाई ने आज से पहले उसे इतना बेहतरीन गिफ्ट नहीं दिया है। वह भाई की उपलब्धि पर काफी खुश है।