राजधानी में आम हो या खास कोई सुरक्षित नहीं है। बदमाशों का दुस्साहस देखिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा। बृहस्पतिवार दिनदहाड़े दिल्ली सचिवालय के सामने से बदमाशों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित नीले रंग की वैगनआर कार चुरा ली। कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज व मीडिया की सह संयोजक वंदना कुमारी इस्तेमाल कर रही थीं। आईपी एस्टेट थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिवालय के सामने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है।
दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके से अरविंद केजरीवाल की नीली कार चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन