{"_id":"5d5290348ebc3e6cd8783115","slug":"article-370-abrogated-bakrid-2019-kashmiri-people-celebrate-in-delhi-teary-eyes-shows-this-concern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अपनों से मीलों दूर कश्मीरियों ने मनाई ईद, आंखों से छलका दर्द, जताई ये चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अपनों से मीलों दूर कश्मीरियों ने मनाई ईद, आंखों से छलका दर्द, जताई ये चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 13 Aug 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरियों ने मनाई ईद
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के मौके पर कश्मीरी लोगों ने देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक-दूसरे को बिरयानी, खीर और कबाब बांटकर ईद का त्योहार मनाया। ईद के मौके पर अपने परिवारों से बात ना होने पर इन लोगों ने मायूसी भी जताई। आगे देखिए तस्वीरें जब अपनों की याद में बिलख पड़े कश्मीरी लोग और जताई ये चिंता...
2 of 5
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरियों ने मनाई ईद
- फोटो : पीटीआई
वह इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि उनके परिवार के लोगों ने ईद कैसे मनाई होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि कश्मीर में संपर्क के लिए कुछ फोन लाइंस को खोला जाए, ताकि लोग अपने परिवारों से बात कर सकें।
3 of 5
bakrid
- फोटो : पीटीआई
जंतर-मंतर पर कश्मीरी लोग काफी संख्या में पहुंचे। इस बीच नामी लेखिका अरुंधति रॉय भी इनके साथ ईद के इस त्योहार में शामिल हुईं। इस मौके पर कश्मीरी लोगों ने कहा कि यहां काफी लोगों के साथ ईद मनाई, लेकिन उन्हें परिवार जैसी खुशी नहीं मिल सकी। इस दौरान लोग अपने साथ बिरयानी, खीर, कबाब और अन्य पकवान के साथ पहुंचे और एक दूसरे के साथ मिलकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bakrid
- फोटो : पीटीआई
वहीं कश्मीरी लोगों ने कहा कि कश्मीर को नया दर्जा मिलने के बाद से वहां पर फोन बंद कर दिये गए हैं, जिस कारण उनके परिवारों से उनकी बात भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरियों ने मनाई ईद
- फोटो : पीटीआई
इस दौरान यूपीएससी की तैयारी करने के लिए पांच महीने पहले दिल्ली आए जुबैर राशिद का कहना था कि ईद के मौके पर वह सुबह उठे और अपने परिवार की याद में रो पड़े। उन्होंने अंग्रेजी में लिखी कविता भी जंतर-मंतर पर अपने साथियों के सामने पढ़ी, जिसे सुनकर अन्य लोग भी भी भावुक हो उठे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।