{"_id":"5c41c98bbdec22732d020150","slug":"aqua-metro-to-be-inaugurated-on-january-25-read-its-all-features-with-cheapest-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ें 25 जनवरी से शुरू होने वाले एक्वा मेट्रो लाइन की सारी खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें 25 जनवरी से शुरू होने वाले एक्वा मेट्रो लाइन की सारी खूबियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Aqua Line Metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर पहले चरण में 11 ट्रेनें चलेंगी। वहीं, इस कॉरिडोर पर 19 ट्रेनें चलाने की योजना है। भले इस प्रोजेक्ट का कुल बजट 5500 करोड़ रुपये है लेकिन यह काफी सस्ती मेट्रो लाइन है। जहां बाकी मेट्रो लाइनों के निर्माण में प्रति किलोमीटर 170 से 180 करोड़ रुपए का खर्च आता है, वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर सिर्फ 150 से 160 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर खर्च हुए हैं। सिर्फ यही नहीं एक्वा मेट्रो की और कई सारी खूबियां हैं जो बेहद दिलचस्प हैं-
2 of 7
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक यहां 11 ट्रेनें चीन से आई हैं। इस कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं, जिनमें 18 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा एक्वा लाइन के यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की भी व्यवस्था है। इस कार्ड का उपयोग दूसरे अन्य कार्यों के लिए भी किया जा रहा है।
3 of 7
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस लाइन का बजट बढ़ सकता था, लेकिन इंजीनियरों ने मेट्रो पिलर की ऊंचाई कम रखी और आबादी कम होने की वजह से इस लाइन का खर्च कम आया। सफीपुर गांव के पास मेट्रो ट्रैक की ऊंचाई करीब-करीब जमीन के बराबर है। गांव के समीप से 400 केवी की हाइटेंशन लाइन क्रास कर रही है। मेट्रो की ऊंचाई बढ़ने से लाइन को स्थानांतरित करना पड़ता है। इंजीनियरों ने अपने कौशल से यहां ट्रैक की ऊंचाई कम की। इससे एनएमआरसी को 120 करोड़ रुपये की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
इस लाइन पर प्रिंटेड टिकटें मिलेंगी। यहां टोकन की व्यवस्था नहीं होगी। इसका पहला ट्रायल डिपो स्टेशन से नॉलेज पार्क तक बीते वर्ष अक्तूबर-नवंबर में किया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
इस कॉरिडोर के सभी स्टेशनों में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, जल संचय की सुविधा और सोलर पैनल होंगे। इस कॉरिडोर को डीएमआरसी के ब्लू लाइन के सिटी सेंटर से सेक्टर-62 कॉरिडोर से वॉक वे जोड़ा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।