फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्ना ने लिया केजरीवाल से बड़ा सबक, किसी को भी आंदोलन का हिस्सा बनाने के पहले जरूर करेंगे ये काम

Wed, 17 Jan 2018 07:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 07:22 AM IST
विज्ञापन
anna hazare will not allow anyone to be a politician through his campaign
anna hazare - फोटो : G. pal

किसानों के अलग-अलग मुद्दों को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे आगामी 23 मार्च से दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने आंदोलन की तैयारी और आयोजन कमेटी का चयन करने के लिए 17 राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ महाराष्ट्र सदन में बैठक की।

anna hazare will not allow anyone to be a politician through his campaign
anna hazare - फोटो : G. pal

बैठक के बाद बाहर आए अन्ना ने कहा कि आंदोलन की तैयारी चल रही है। मगर इस बार वह आंदोलन से राजनीतिक दल या नेता नहीं निकलने देंगे। हजारे ने बिना नाम लिए कहा कि आंदोलन से निकलकर कुछ लोग मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं, मगर हम इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।

anna hazare will not allow anyone to be a politician through his campaign
anna hazare - फोटो : G. pal

आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को शपथपत्र देना होगा, जिसमें लिखकर देना होगा कि वह आंदोलन से निकलने के बाद भी राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे और ना किसी राजनीतिक दल के साथ जाएंगे। अगर फिर भी किसी ने ऐसा किया तो वह शपथपत्र के आधार पर कोर्ट जाएंगे। अन्ना से पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल ने भी यही कहा था फिर भी वह राजनीति में गए तो।

विज्ञापन
विज्ञापन
anna hazare will not allow anyone to be a politician through his campaign
anna hazare - फोटो : G. pal

इस पर अन्ना ने कहा कि हां उन्होंने वादा किया था कि  वह राजनीति में नहीं जाएंगे। मगर वह चले गए। उसी से मैने अब सबक लिया है। इसलिए इस बार शपथपत्र लूंगा। जब उनसे पूछा गया की केजरीवाल की पार्टी पर राज्यसभा टिकट को लेकर गंभीर आरोप लग रहे है। आंदोलन के साथी रहे कुमार विश्वास को टिकट नहीं दिया गया तो उसपर उन्होंने कहा कि वह अब राजनीतिक दल है। यह उनका अंदरूनी मामला है।

विज्ञापन
anna hazare will not allow anyone to be a politician through his campaign
anna hazare - फोटो : G. pal

किसान आंदोलन की तैयारी पर अन्ना ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम, राजस्थान समेत 12 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। बाकी में अगले दो दिन बाद दौरा शुरू करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि कृषि प्रधान देश में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुका है। मगर कभी कोई उद्योगपति आत्महत्या नहीं करता। इसका मतलब है  किसानों को छोड़कर सरकारें उद्योगपतियों का ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके खेती में आने वाले खर्च के आधार पर न्यूनतम मूल्य तय होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed