फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्निकांड: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, एफआईआर में जोड़ी गईं लेबर एक्ट की धाराएं

Tue, 24 Dec 2019 02:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire: Labor department told factories running in the building is illegal
अनाज मंडी स्थित अवैध फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी में अग्निकांड की शिकार इमारत में चल रही सब फैक्टरियां अवैध थीं। यह पूरा इलाका आवासीय है। इस कारण यहां फैक्टरी या यूनिट लग ही नहीं सकती। इलाके में चलने वाली सभी फैक्टरियां व यूनिटें अवैध हैं। दिल्ली सरकार के श्रम विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस को यह प्रारंभिक रिपोर्ट मिल गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में लेबर एक्ट की धारा जोड़ दी है। हालांकि, श्रम विभाग की फाइनल रिपोर्ट मिलने में समय लगेगा।


 

anaj mandi fire: Labor department told factories running in the building is illegal
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग ने दिल्ली पुलिस को दी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि यह पूरा इलाका आवासीय है। इस कारण यहां फैक्टरियां नहीं चल सकतीं। इसी कारण श्रम विभाग की टीमों ने न तो कभी इलाके का दौरा किया और न ही निरीक्षण किया। विभाग ने फाइनल रिपोर्ट बाद में देने को कहा है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, श्रम विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में लेबर एक्ट की धारा जोड़ दी गई है। इमारत में काम करने वाले नाबालिगों के कारण लेबर एक्ट की धारा जोड़ी गई है। इससे पहले जेजे एक्ट की धारा जोड़ी गई थी। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, अन्य विभाग व निकायों की रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हीं के हिसाब से आईपीसी की धाराएं जोड़ी जाएंगी। बीएसईएस की रिपोर्ट भी जल्द ही मिलने की संभावना है।

anaj mandi fire: Labor department told factories running in the building is illegal
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, अग्निकांड में घायल शहजाद (25) ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, शहजाद अपने भाई इमरान व इकराम के साथ इमारत की तीसरी मंजिल पर काम करता था। इसके भाइयों ने यूनिट लगा रखी थी। शहजाद इसमें मजदूरी करता था। इसके भाई इमरान व इकराम की पहले ही मौत हो चुकी है। ये भाई मुरादाबाद, यूपी के रहने वाले थे। अनाज मंडी अग्निकांड में अब मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anaj mandi fire: Labor department told factories running in the building is illegal
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कारण का पता लगाने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली
अनाज मंडी अग्निकांड में अब तक एक भी ऐसी रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे पता लग सके कि इमारत में आग कैसे लगी और इसके क्या कारण थे। आग की घटनाओं को लेकर दिल्ली सरकार व स्थानीय निकाय कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हादसे के 15 दिन बाद भी एक भी विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। बीएसईएस व एफएसएल ने भी अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। 

विज्ञापन
anaj mandi fire: Labor department told factories running in the building is illegal
इमारत का मालिक रेहान - फोटो : अमर उजाला

अब तक हाथ नहीं आया इमरान
अपराध शाखा अनाज मंडी अग्निकांड में अब तक इमारत के मालिक रेहान, उसके मैनेजर फुरकान और साले सोहेल को ही गिरफ्तार कर पाई है। इमारत के तीसरे मालिक इमरान का 15 दिन बाद भी कुछ पता नहीं लगा है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि इमरान चुमली मील, अनाज मंडी में रहता है। वह बच्चों और पत्नी के साथ फरार है। उसने मोबाइल भी बंद कर रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed