फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Sun, 23 Aug 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Aug 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Amin sealed house, the child remains with the 32-hour hostage American Women

सेक्टर- 40 के डी ब्लॉक स्थित एक घर को अमीन ने सील कर दिया। घर के भीतर अमेरिकी महिला और उसका छह माह का बच्चा करीब 32 घंटे तक बंद रहे।

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Amin sealed house, the child remains with the 32-hour hostage American Women

घर लौटने पर पति ने गेट पर सील लगी देखी, जिसके बाद अधिकारियों को बुलाकर सील खोली गई। सेक्टर- 40 के डी- 23 में में दिनेश भारद्वाज अपनी अमेरिकी मूल की पत्नी एमीलिया और छह माह के बच्चे के साथ रहते हैं। उनकी मां की तबियत खराब थी, जिसके कारण शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह दिल्ली चले गए थे।

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Amin sealed house, the child remains with the 32-hour hostage American Women

घर में पत्नी और बच्चा था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से वह गेट पर जंजीर बांधकर ताला लगा देते हैं, जिसे बाहर और अंदर से खोला जा सकता है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजे पर ताला लगाकर सील लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि लेबर कोर्ट की ओर से रिकवरी का एक मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Amin sealed house, the child remains with the 32-hour hostage American Women

ऐसे में उन्हें अमीन की ओर से सील लगाने की आशंका हुई। उन्होंने फौरन पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने के बाद नायब तहसीलदार श्रीप्रकाश को फोन किया गया। जिसके बाद उन्होंने आकर सील खोली। उन्होंने बताया कि पत्नी को घर से बाहर कोई काम नहीं था, इसलिए सील लगे होने का उसे पता नहीं लगा।

विज्ञापन

32 घंटे इस भारतीय घर में बच्चे संग कैद रही अमेरिकी महिला

Amin sealed house, the child remains with the 32-hour hostage American Women

वहीं नायब तहसीलदार श्रीप्रकाश का कहना है कि रिकवरी से बचने के लिए दिनेश गेट पर ताला लगाकर चले जाते थे। अमीन के पहुंचने पर उन्हें घर के बाहर ताला लगा मिलता था। उधर पड़ोसियों ने बताया था कि वह पत्नी को घर के अंदर बंद करके जाते थे, जिसकी चाबी पत्नी और दिनेश, दोनों के पास होती थी। ताला दोनों खोल सकते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed