तीन साल की उम्र में अक्षज खंडेलवाल एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जो एक लाख में से किसी एक को होती है। उनका पैर सामान्य की तुलना में चार गुना ज्यादा मोटा है। (साभार: dailymail)
अक्षज क्लिप्ड ट्रिनॉनी सिंड्रोम (केटीएस) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं जिसका उनके पैर पर ऐसा असर है कि वो ठीक से चल भी नहीं पाते। बीमारी कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अगर वो कुछ कदम से ज्यादा चलने की कोशिश करते हैं तो उनके पांव से खून बहने लगता है। इस बीमारी की वजह से वो खुद से स्कूल भी नहीं जा पाते।
अपनी बीमारी से अपरिचित अक्षज को लगता है कि सामान्य की तुलना में कई गुना बड़ा उसका एक पैर कुदरत की ओर से दिया गया अनोखा गिफ्ट है इसलिए वो बहुत लकी है।
अक्षज की बीमारी से भी ज्यादा दुख देने वाली बात ये है कि लोग उसके पैर को देख कर उससे दूरी बना लेते हैं। दिल्ली में रहने वाले अक्षज के पिता अंकुर को डर है कि बड़े होने के साथ उनके बेटे को लोगों के इस व्यवहार की वजह से ज्यादा परेशानी हो सकती है।
अंकुर का कहना है कि मेरे बेटे को नहीं पता कि उसे क्या बीमारी है और हम नहीं चाहते कि उसे ये सब पता चले और वो दुखी महसूस करे। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर भी अक्षज की इस बीमारी को लेकर दुविधा में हैं क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं है कि इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।