{"_id":"63313657db1efa09b448a3c4","slug":"air-pollution-starts-increasing-in-delhi-ncr-after-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब हुई आबोहवा: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ी हवा की सेहत, दिखने लगी धुंध की चादर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हुई आबोहवा: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ी हवा की सेहत, दिखने लगी धुंध की चादर, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:51 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में धुंध दिखाई दी। इससे
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में धुंध दिखाई दी। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश कौ दौर थमते ही हवा की सेहत पर विपरित प्रभाव दर्ज किया गया।
2 of 5
दिल्ली एनसीआर में धुंध
- फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे खराब रही है। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया है। केवल गाजियाबाद की हवा 43 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही, जबकि दिल्ली समेत नोएडा व फरीदाबाद की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश न होने की संभावना को देखते हुए आगामी दिनों में हवा की सेहत पर लगातार प्रभाव पड़ेगा।
3 of 5
बारापूला फ्लाईओवर पर धुंध
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 43 फीसदी हिस्सेदारी रही है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी व इसकी सेहत साफ से लेकर संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 33 व पीएम 2.5 का स्तर 16 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुंध में छिपा हुमायूं का मकबरा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) पुणे के मुताबिक, हवा की दिशा पूर्व से बदल कर उत्तर-पश्चिम की ओर हो गई है। अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट 2700 मीटर व 48 घंटे में 2800 मीटर रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार को वेंटिलेशन इंडेक्स 16500 व मंगलवार को 19500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।