{"_id":"5be61d39bdec22697879c67d","slug":"air-hostess-anissia-batra-death-case-former-miss-india-niharika-big-disclosures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत मामले में नया मोड़, पूर्व मिस इंडिया ने बताया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत मामले में नया मोड़, पूर्व मिस इंडिया ने बताया चौंकाने वाला सच
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस इंडिया व अभिनेत्री निहारिका सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हैशटैग मी-टू के जरिये आपबीती साझा की। इससे फ्लाइट अटेंडेंट अनीसिया बत्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अनीसा ने जुलाई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पति मयंक सिंघवी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। सिंघवी के कुछ परिजन भी गिरफ्तार हुए थे। अनीसा जर्मन एयरलाइंस में काम करती थीं।
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
हैशटैग मी-टू के जरिये निहारिका का कहना है कि मेरी मयंक से मुलाकात एक जन्मदिन पार्टी में हुई थी। मयंक इनवेस्टमेंट बैंकर था और उसका फिल्मों से कोई मतलब नहीं था। उन्हें यह बात पसंद आई। मुलाकात के दो माह के भीतर ही मयंक ने सीने पर मेरे नाम का टैटू बनवा लिया और प्यार का दावा करने लगा।
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
हालांकि, मयंक मुझे ज्यादा पसंद नहीं आया, लेकिन वह मेरे दोस्तों और परिजनों से मिलने लगा। सभी को वह पसंद आया। सबके कहने पर 2011 में मेरे 29वें जन्मदिन पर मयंक ने अंगूठी दी और शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब पता चला कि मयंक मनोरोगी व हिंसक है तो वर्ष 2011 के अंत में मैंने सगाई तोड़ दी। इससे मयंक पागल सा हो गया। वह इतना हिंसक हो गया कि मुझे दोस्तों के घर छिपना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
एक बार वह मेरे पीछे चाकू लेकर भी दौड़ा था। परेशान होकर मैंने मुंबई छोड़ दी। इस पर मयंक ने मेरे बारे में खूब गलत बातें भी परिचितों में फैलाईं। इसके बाद परेशान होकर पिता के पास देहरादून चली गईं। मयंक की पत्नी ने मौत से कुछ दिन पहले मुझसे संपर्क किया था। वह जानना चाहती थी कि मैंने सगाई क्यों तोड़ दी थी? मैंने उसे सारी कहानी बताई।
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
तब उसने कहा कि शादी के बाद से ही मयंक उसे परेशान कर रहा है। वह यह रिश्ता तोड़ना चाहती है। इसके कुछ दिन बाद ही पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बता दें कि निहारिका की वजह से ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी किताब एन आर्डिनरी लाइफ वापस लेनी पड़ी थी। किताब में नवाज ने निहारिका से संबंधों का जिक्र किया था जिसकी उन्होंने शिकायत की थी।