देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इसके कारण हजारों मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
2 of 12
aiims doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे दिन स्थिति यह रही थी कि जिन मरीजों को पहले से ऑपरेशन की तारीख दी हुई थी, उन्हें भी निराश होकर वापस जाना पड़ा, जबकि आंखों के लिए मरीजों को चार-चार घंटे तक इंतजार के बावजूद उपचार नहीं मिला। उधर, आरोपी डॉक्टर को अनिश्चितकालीन के लिए अवकाश पर भेज दिया गया है।
3 of 12
aiims doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों को उपचार मिलना जरूरी है, लेकिन उनके साथ अन्याय होना भी गलत है। एम्स आरडीए अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह भट्टी ने कहा कि जब तक एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्रविज्ञान केंद्र (आरपी सेंटर) के प्रमुख डॉ. अतुल कुमार को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
4 of 12
aiims doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
25 अप्रैल को एम्स के आरपी सेंटर में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर विनीत ने निदेशक को शिकायत दी थी कि आरपी सेंटर प्रमुख डॉ. अतुल कुमार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और तमाचा मारा।
5 of 12
aiims doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर एम्स के करीब 1800 रेजीडेंट डॉक्टर प्रदर्शन करते रहे। देर शाम तक जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी।