फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, दो मजदूरों की मौत

Wed, 09 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
AIIMS construction site accident, the death of two workers
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

एम्स में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मजदूरों के मिट्टी में दबे होने की आशंका के चलते बुधवार देर रात तक राहत कार्य जारी था। हौजखास थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू का दी है।

मस्जिद मोठ के नजदीक न्यू ओपीडी बिल्डिंग बनाई जा रही है

AIIMS construction site accident, the death of two workers
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एम्स मोर्चरी के पास मस्जिद मोठ के नजदीक न्यू ओपीडी बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसमें बेसमेंट में ही तीन मंजिल बनाई जा रही है। यहां करीब छह महीने से निर्माण कार्य चल रहा है और आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड निर्माण कार्य कर रही है। बेसमेंट की तीनों मंजिल बन गई थीं।

तीसरी मंजिल के बगल में मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था

AIIMS construction site accident, the death of two workers
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

तीसरी मंजिल के बगल में मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। साइट में करीब 20 फीट ऊंची मिट्टी पड़ी हुई थी। बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मिट्टी का स्लैब ढह गया। मिट्टी के नीचे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मजदूरों को तो मिट्टी से निकाल लिया गया

AIIMS construction site accident, the death of two workers
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

पांच मजदूरों को तो मिट्टी से निकाल लिया गया जबकि एक मजदूर को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोहे के सरियों को काटना पड़ा। घायल विनोद (35) और इस्लाम (24), विनोद, रंजीत, इब्राहिम, नासिर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान विनोद और इस्लाम की मौत हो गई

AIIMS construction site accident, the death of two workers
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

इलाज के दौरान विनोद और इस्लाम की मौत हो गई। घायलों को सफदरजंग अस्पताल से एम्स के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। तीन घायलों की स्थिति गंभीर व स्थिर बनी हुई है। दक्षिण जिले के एसडीएम मौके पर पहुंच गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed