फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में 'रावण' ने सरेआम किया कुछ ऐसा कि पुलिस को उठाना पड़ा सख्त कदम!

Mon, 02 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
actor mukesh rishi playing rawan in delhi ramleela challaned by traffic police for breaking law
rawan challan - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभा रहे मुकेश ऋष‌ि को राजधानी में बाइक की सवारी महंगी पड़ गई।

actor mukesh rishi playing rawan in delhi ramleela challaned by traffic police for breaking law
rawan challan - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के विलेन मुकेश ऋषि हार्ले डेविडसन बाइक पर इंडिया गेट घूमने निकले।

actor mukesh rishi playing rawan in delhi ramleela challaned by traffic police for breaking law
rawan challan - फोटो : अमर उजाला

वह बाइक पर घूमने निकले तो दिल्ली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नजरें उन पर टेढ़ी हो गईं और पुलिस ने शुक्रवार को चालान भेज दिया।
रावण की ड्रेस में इंडिया गेट पर घूमे मुकेश ऋषि लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लव कुश रामलीला कमेटी में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता मुकेश ऋषि बृहस्पतिवार को हार्ले डेविडसन बाइक पर इंडिया गेट पर घूमे। इस दौरान उन्होंने मंचन वाले वस्त्र पहन रखे थे। उनको रावण वाली ड्रेस में देखकर इंडिया गेट पर घूम रहे लोग न तो माजरा समझ पाए और न उनको पहचान पाए। उन्होंने बाइक रोककर लोगों से बातचीत करने के दौरान अपने बारे में बताया। इसके बाद लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor mukesh rishi playing rawan in delhi ramleela challaned by traffic police for breaking law
rawan challan - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम ने किया विलाप
राजधानी में बृहस्पतिवार को रामलीला मंचन में मेघनाथ के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान राम के विलाप की लीला हुई। इसके अलावा हनुमान के हाईटेक तकनीक से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ। इससे पहले नल नील ने बनाए गए सेतूबंद से भगवान राम की सेना का लंका पहुंचने और रावण को समझाने आए विभीषण को लंका से बाहर करने का मंचन किया गया। विभीषण के प्रभु राम की शरण लेने और रावण दरबार में अंगद के जाने का भी मंचन हुआ। 

विज्ञापन
actor mukesh rishi playing rawan in delhi ramleela challaned by traffic police for breaking law
rawan challan - फोटो : अमर उजाला
लव कुश रामलीला कमेटी की लीला में रावण विभीषण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, मेघनाथ के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित होने और उनके इलाज के लिए हनुमान के संजीवनी बूटी लाने की लीला हुई। बूटी लाने का मंचन पूरी तरह हाईटेक पर किया गया। कमेटी के महासचिव सुखबीर सरण अग्रवाल के अनुसार मंचन में कई फिल्म स्टारों एवं नेताओं ने भाग लिया। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में रावण ने विभीषण को लंका से निकालने और नल नील ने लंका पहुंचने के लिए सेतु बनाने, युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान के हवाई यात्रा से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ। श्री राम लीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच युद्ध, लक्ष्मण के इलाज के लिए हनुमान द्वारा पर्वत समेत संजीवनी बूटी लाने की लीला कराई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो की लीला में सेतु रामेश्वरम की स्थापना, प्रभु राम की सेना लंका में पहुंचने का मंचन किया गया। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक की रामलीला में अंगद-रावण के बीच संवाद हुआ। इसके अलावा युद्ध में लक्ष्मण शक्ति का चित्रण किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed