फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो के लिए आई बुरी खबर, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख सवारियां हुई कम

Fri, 22 Jun 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
about 5 lakh metro daily passenger dips to compare as last year delhi ncr
delhi metro
दिल्ली मेट्रो के लिए एक बुरी खबर आ रही है। एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रो में पिछले साल के मुकाबले इस साल 5 लाख सवारियों की कमी देखी गई है। बता दें कि बीते साल 2017 अक्टूबर में दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी, उसके बाद से यात्रियों की संख्या लगातार घटती ही जा रही है।
about 5 lakh metro daily passenger dips to compare as last year delhi ncr
delhi metro - फोटो : जी पॉल
आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च, अप्रैल और मई में 2017 के मुकाबले यात्रियों की संख्या में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसे चिंता जनक बताकर दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
about 5 lakh metro daily passenger dips to compare as last year delhi ncr
delhi metro

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में 22 और 22.67 लाख लोगों ने रोजाना दिल्ली मेट्रो के पांच कॉरिडोर (येलो, ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट और रेड लाइन) पर यात्रा की। मई में यह संख्या 22.5 लाख रही। पिछले साल इसी दौरान दिल्ली मेट्रो में 27.6 लाख (मार्च), 27.5 लाख (अप्रैल) और 26.5 लाख (मई) लोगों ने यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
about 5 lakh metro daily passenger dips to compare as last year delhi ncr
दिल्ली मेट्रो
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में रोजाना औसतन 29.6 लाख, 28.5 लाख और 27.4 लाख लोग यात्रा करते थे। अक्टूबर में दूसरी बार किराया बढ़ने के बाद यात्रियों की संख्या अचानक नीचे आ गई।
विज्ञापन
about 5 lakh metro daily passenger dips to compare as last year delhi ncr
DELHI METRO
किराया बढ़ने के बाद नवंबर, दिसंबर जनवरी और फरवरी में रोजाना यात्रा करने वालों की संख्या 24.38 लाख, 22.71 लाख, 23.01 लाख और 22.18 लाख रही। हालांकि यात्रियों की संख्या में गिरावट पर मेट्रो ने मौसम में बदलाव और छुट्टियों को जिम्मेदार ठहराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed