फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन में पढ़ी इस भारतीय लड़की ने चाइनीज फूड के बारे में बदल दी लोगों की सोच, कर डाली एक नई पहल

Wed, 17 Jan 2018 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
aashita rilan open authentic chinese restaurant in delhi
आशिता रेलान

चाइनीज फूड आजकल लोगों के रोजमर्रा खान-पान का हिस्सा बन गए हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप चाइनीज फूड के नाम पर आए दिन खाते हैं उसके नाम पर आपके साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है। लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से ग्रेजुएट हो आई आशिता ने जब इस सच को उजागर किया तो सभी हैरान रह गए।

aashita rilan open authentic chinese restaurant in delhi

आशिता एक बड़े बिजनेसमैन अजय और माला रेलान की बेटी हैं। इनका परिवार ऑटो इंडस्ट्री में लगा हुआ लेकिन आशिता को बचपन से ही खानों में रूचि थी। लंदन में ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने अपने इस शौक को ही अपना पेशा बनाने का फैसला किया। हालांकि उनका पसंदीदा खाना चाइनीज है। लेकिन जब उन्होंने भारत में बिक रहे चाइनीज फूड के बारे में पड़ताल की तो चौंका देने वाले चीजें सामने आईं।   

aashita rilan open authentic chinese restaurant in delhi

आशिता इस बारे में खुलासा करते हुए बताती हैं कि मन्चूरियन चाइनीज फूड नहीं है जबकि मोमोज भी एक भारतीय डिश है। वो बताती हैं कि असल चाइनीज फूड डिमसम्स है। आशिता को घूमने-फिरने का भी शौक है। लंदन में चाइनीज क्यूजीन उनकी पसंदीदा डिश थी। लेकिन भारत आने पर उन्हें पता चला कि दिल्ली में असल चाइनीज फूड परोसने वाला कोई रेस्त्रां है ही नहीं। तभी उन्होंने दिल्ली में एक ऑथेन्टिक चाइनीज फूड वाला रेस्त्रां खोलने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aashita rilan open authentic chinese restaurant in delhi

आशिता का कहना है कि 'भारत कें लोग अतिरिक्त ग्रेवी खाना पसंद करते हैं जो असल चाइनीज फूड का हिस्सा है ही नही। ऑथेन्टिक यानि असली चाइनीज फूड का अपना अलग फ्लेवर होता है जिसे हम ज्यादा ग्रेवी के साथ पेश नहीं कर सकते।' लंदन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर आशिता ने स्विट्जरलैण्ड की लेस रोके से होटल मेनेज्मेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। आशिता को फूड इंडस्ट्री की अच्छी खासी तकनीकी जानकारी है। तो अगर आप भी ऑथेन्टिक चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो आशिता का रेस्त्रां है आपके लिए सही जगह।

विज्ञापन
aashita rilan open authentic chinese restaurant in delhi

आशिता कहती हैं कि ऑथेन्टिक चाइनीज फूड के बारे में लोगों को जागरूक करना आने वाले सालों में सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आशिता ने महज 24 साल की उम्र में अपना रेस्त्रां खोला था। अब वह आउटडोर कैटरिंग सर्विस भी शुरू कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed