आरुषि-हेमराज हत्याकांड केवल देश की ही नहीं, बल्कि विदेशी मीडिया की भी सुर्खियां बना हुआ है। तलवार दंपती को बरी किए जाने के बाद कई देशों की मीडिया ने परिवार से संपर्क किया है। हत्याकांड के वक्त भी विदेशी मीडिया ने इस केस को कवर किया था।
{"_id":"59e31c774f1c1bcd538b7a87","slug":"aarushi-murdercase-is-not-trending-in-india-only-but-also-in-foreign-media-also","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश में भी छाया है आरुषि हत्याकांड, मीडिया ने आरुषि के परिजनों से किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में भी छाया है आरुषि हत्याकांड, मीडिया ने आरुषि के परिजनों से किया संपर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
arushi talwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
arushi talwar
- फोटो : लाल सिंह
आरुषि के नाना पूर्व ग्रुप कैप्टन बीजी चिटनिस (85) ने बताया कि उनसे और परिवार के अन्य सदस्यों से कनाडा, यूके, दुबई और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देश की मीडिया संपर्क कर चुकी है। विदेशी मीडिया भी विस्तार से पूरे मामले को कवर कर रहा है।
demo pic
कनाडा के द स्टार न्यूज ने वहां रह रहे डॉ. नूपुर तलवार के चचेरे भाई परडाकर से बात कर लिखा है कि उनकी बहन और जीजा को अब बेटी की मौत का शोक मनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
aarushi
हत्या के बाद से ही स्थानीय पुलिस और मीडिया ने दोनों पर संदेह व्यक्त करना शुरू कर दिया गया था। जिस वक्त भारत में सजा पर फैसला आने वाला था, कनाडा में रात थी। पूरी रात सही से नींद नहीं आई। रात तीन बजे जग गए थे। सुबह छह बजे मोबाइल पर एसएमएस आने शुरू हुए तो उन्हें तलवार दंपती को बरी किए जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी मीडिया की सुर्खियां बनने वाले कुछ प्रमुख केस
-सेक्टर-74 महागुन सोसायटी में नौकर-नौकरानियों द्वारा तोड़फोड़ और लोगों को चार घंटे तक उन्हीं के घरों में बंधक बनाए रखे जाने का मामला।
-17 मासूमों की मौत की वजह बना निठारी हत्याकांड।
- नामी आईटी कंपनी के इंडिया प्रमुख नरेश गुप्ता के बेटे अनंत का अपहरण।
-सेक्टर-74 महागुन सोसायटी में नौकर-नौकरानियों द्वारा तोड़फोड़ और लोगों को चार घंटे तक उन्हीं के घरों में बंधक बनाए रखे जाने का मामला।
-17 मासूमों की मौत की वजह बना निठारी हत्याकांड।
- नामी आईटी कंपनी के इंडिया प्रमुख नरेश गुप्ता के बेटे अनंत का अपहरण।