{"_id":"5b1a9c1c4f1c1b13358b59cf","slug":"aap-mla-asking-question-against-aap-party-for-clean-gutter-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मामले को लेकर AAP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, कारण जान बोल उठेंगे- वेल डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मामले को लेकर AAP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, कारण जान बोल उठेंगे- वेल डन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
satendra jain
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। राजधानी में कोई भी काम न होने पर आप पार्टी केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर देती है। हालांकि इस बार थोड़ा उल्टा है। इस बार आप पार्टी के विधायकों ने ही ने विधानसभा के दौरान एक खास मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार को घेर लिया।
satyendar jain
मानसून नजदीक आने के बावजूद पीडब्ल्यूडी के नालों की सफाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष में अपनी ही दिल्ली सरकार को घेरा। शहरी विकास मंत्री सतेंद्र जैन के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने कहा जब काम ही शुरू नहीं हुआ तो 30 जून नाले कैसे साफ हो जाएंगे।
aap
- फोटो : self
वहीं, जैन ने सफाई का ठीकरा एमसीडी पर फोड़ते हुए तर्क दिया कि नगर निगम के नालों की गंदगी बड़े नालों में आने से समस्य बनती है। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में नालों की सफाई से जुड़े एक प्रश्न पर आप विधायक नितिन त्यागी, नारायण दत्त शर्मा, राखी बिरला आदि ने कहा कि उनके इलाकों में पीडब्ल्यूडी के नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
कर्मचारी कुछ हिस्से को ही साफ कर इतिश्री कर लेते हैं। मंत्री सत्येंद्र जैन ने आश्वासन दिया कि सदस्य चिंता न करें 30 जून तक नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा, तभी विधायकों ने कहा कि जब नालों की सफाई का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है तो काम पूरा कैसे होगा। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नालों की सफाई के मामले में गलत रिपोर्ट देते हैं।
कर्मचारी कुछ हिस्से को ही साफ कर इतिश्री कर लेते हैं। मंत्री सत्येंद्र जैन ने आश्वासन दिया कि सदस्य चिंता न करें 30 जून तक नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा, तभी विधायकों ने कहा कि जब नालों की सफाई का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है तो काम पूरा कैसे होगा। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नालों की सफाई के मामले में गलत रिपोर्ट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi
उन्होंने इस मामले में पीडब्ल्यूडी के उस समय के प्रमुख अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायकों की बातें सुनने के बाद विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विस क्षेत्र के नालों की सफाई के संबंध में एक्शन प्लान बनाया जाए। सत्येंद्र जैन ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के समस्त नाले बरसाती हैं और उन नालों को साफ कर दिया जाता है। मगर उनमें गिरने वाले अपने नालों को नगर निगम साफ नहीं करती है। इस कारण उनके नालों की गाद पीडब्ल्यूडी के नालों में आ जाती है और उसके नाले गाद से भर जाते हैं। बरसात के दौरान ओवरफ्लो होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा होती है।