फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसी की एक गलती और खेलते-खेलते हो गई मासूम की दर्दनाक मौत

Tue, 28 Mar 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Mar 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
3 year old girl dies of drowning in an underground tank
टैंक में ग‌िरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिले के संगम विहार इलाके में पड़ोसी की लापरवाही से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। (सभी फोटोः अमर उजाला)

3 year old girl dies of drowning in an underground tank
child drove in tank - फोटो : अमर उजाला

दरअसल खेलते समय मासूम बच्ची पड़ोसी के भूमिगत वाटर टैंक में गिर गई। काफी देर बाद बच्ची के टैंक में गिरने का पता चला। पानी से बाहर निकालकर फौरन उसे बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त अलफिया (3) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। लापरवाही का मामला दर्ज पुलिस छानबीन कर रही है। इधर, मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

3 year old girl dies of drowning in an underground tank
child drove in tank - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, अलफिया परिवार के साथ मादीपुर इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता मोहम्मद आसिफ, मां शबाना व 20 दिन का एक छोटा भाई है। शबाना के यहां 20 दिन पूर्व ही ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 year old girl dies of drowning in an underground tank
child drove in tank - फोटो : अमर उजाला

इसी कारण जेजे कॉलोनी, तिगड़ी निवासी शबाना की मां रईसा अंसारी ने बेटी को अपने घर बुलाया था। रविवार दोपहर को अलफिया नानी के घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच अचानक वह गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, परिजन तलाश करते हुए पड़ोसी के मकान में पहुंचे।

विज्ञापन
3 year old girl dies of drowning in an underground tank
child drove in tank - फोटो : अमर उजाला

वहां उसका चार फुट गहरा भूमिगत वाटर टैंक खुला हुआ था। गौर से देखने पर मासूम पानी में पड़ी दिखाई दी। फौरन उसे पानी से निकालकर नजदीकी बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पड़ोसी ने अपने टैंक का ढक्कन रविवार को ही खोला हुआ था। संगम विहार थाना पुलिस पड़ोसी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed