फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   YouTuber Saurabh Joshi apologizes for controversial Statement released video Uttarakhand news in hindi

Saurabh Joshi: विवादित बोलों पर घिरे यूट्यूबर ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर दी सफाई, पढ़िए अब क्या कहा

Thu, 15 Dec 2022 04:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

विवादित बोलों के कारण चौतरफा घिरे यूट्यूबर सौरभ ने वीडियो जारी कर सफाई दी। सौरभ ने मांगी माफी मांगते हुए कहा कि मैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। सोशल मीडिया पर सौरभ को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उन पर कई तरह के मीम्स बने।  

विज्ञापन
YouTuber Saurabh Joshi apologizes for controversial Statement released video Uttarakhand news in hindi
ब्लॉगर सौरभ जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने विवादित बयानों के कारण चौतरफा घिरे यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने नवीनतम व्लॉग में लोगों से माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उनका लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कतई आशय नहीं था।

विज्ञापन


बीते दिनों यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग में कहा कि ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है...’। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हल्द्वानी में यूट्यूबर का पुतला फूंका गया। कई संगठनों ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सौरभ को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उन पर कई तरह के मीम्स बने।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...स्कूल में लगा शादी का मंडप: पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे तो चल रही थी समारोह की तैयारियां, ऐसा हाल देख भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बीते दिनों एक वीडियो में उनके मुंह से ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है...’ निकल गया था। हालांकि उनका आशय कतई वह नहीं था, जिस तरह से उसे लिया गया। दरअसल वह कहना चाहते थे कि उनके व्लॉग के वजह से लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं। वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर किसी को बुरा लगा तो मेरी तरफ से सॉरी..।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed