युवाओं के परिजन, पुलिस, कोर्ट ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग की मनाही करते रहते हैं। आए दिन मीडिया में ऐसे हादसों की खबरें दिखती हैं लेकिन नादानी में युवा इस पर ध्यान नहीं देते और मामूली लापरवाही भी जानलेवा हो जाती है। ऐसा ही डरा देने वाला वाकया यहां 23 जुलाई को घटित हुआ जब कार चलाते वक्त लाइव वीडियो शेयर करने के शौक ने एक युवा की जान ले ली।
{"_id":"5b5971f54f1c1b49748b6ebc","slug":"youth-facebook-live-during-car-driving-vehicle-fell-into-gorge-one-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग के दौरान फेसबुक पर लाइव हुए तीन युवक, ड्राइविंग से हटा ध्यान और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग के दौरान फेसबुक पर लाइव हुए तीन युवक, ड्राइविंग से हटा ध्यान और फिर...
सुरेश कांडपाल, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
accident
तीन युवाओं का कार चलाते समय वीडियो बनाने के दौरान एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें साफ दिख रहा है कि चालक समेत तीनों युवक संभवत: फेसबुक लाइव कर रहे हैं। अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से खाई में गिर जाती है। चालक का यह वीडियो उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो बन गया है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
accident
ये वीडियो सोमवार दोपहर का है, जिसमें तीन युवा हंसते, मस्ती करते हुए युवा कैमरे की तरफ देख बातें कर रहे हैं। इनमें 28 वर्षीय कार चालक दीपू कुंवर है। दूसरा 25 वर्षीय दीपू और तीसरा 22 वर्षीय संजू सिंह है। तीनों हुंडई आई 10 कार यूके 18 एफ 9001 से मस्ती के मूड में जा रहे थे। इस मस्ती को संभवत: वे अपने मित्रों के साथ लाइव शेयर कर रहे थे। वीडियो में कार कालाढूंगी से नैनीताल की तरफ आती दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
इसी मस्ती के दौरान कार गहरी खाई में जा गिरती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर युवकों को गाड़ी से निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में उसी दिन मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाकी दोनों युवाओं का इलाज चल रहा है। वीडियो में तीन लड़के कार में बाईं तरफ कैमरे को देखकर गाना लगाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
accident
हंसी खुशी के माहौल में तीनों किसी को हाथ हिलाते हुए अंगूठा दिखा रहे हैं। एक बोल रहा है कि इसके आगे के गाने लगा दे, लेकिन दूसरा जवाब देता है कि गाने नहीं चल रहे हैं। चालक भी सड़क छोड़कर कैमरे की तरफ गौर से देख रहा है। अचानक सहायक चालक चौकन्ना हो जाता है और बोलता है कि ‘ओह तेरी मर गए’।